WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) के नाम से हर कोई परिचित होगा। इस सुपरस्टार ने प्रोफेशनल रेसलिंग जगत में काफी बड़ा नाम बनाया है। गोल्डबर्ग इस समय WWE का हिस्सा हैं और वो पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने WCW में काम करते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। WWE में आने के बाद गोल्डबर्ग ने उसी तरह का प्रदर्शन किया।उन्होंने कई सारे दिग्गजों को हराया और वर्ल्ड टाइटल्स जीते। उन्होंने 2004 में कुछ कारणों से WWE से जाने का निर्णय लिया। इसके बाद वो सालों तक प्रोफेशनल रेसलिंग से दूर रहे लेकिन 2016 में एक बार फिर उनकी WWE में वापसी हुई और इसके बाद से वो लगातार नजर आ रहे हैं। गोल्डबर्ग ने वापसी के बाद चैंपियनशिप्स जीती है और कुछ बड़े दिग्गजों को भी हराया है। वो अभी 54 साल के हैं। View this post on Instagram Instagram Postइतनी उम्र होने के बावजूद भी वो रेसलिंग कर रहे हैं और यह काफी अच्छी चीज़ है। हालांकि, कुछ ही सालों में वो रिटायर हो सकते हैं। इस समय WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो गोल्डबर्ग को रिटायर कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो गोल्डबर्ग को प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायर कर सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार रिडल View this post on Instagram Instagram Postरिडल इस समय काफी अच्छा काम कर रहे हैं और उनके पास Raw टैग टीम चैंपियनशिप है। इस सुपरस्टार के लिए मेन रोस्टर रन खराब नहीं रहा है और आगे जाकर वो बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। रिडल ने कई बार इंटरव्यू में गोल्डबर्ग को निशाना बनाया है और उनके साथ मैच लड़ने की इच्छा जताई है।दोनों के बीच असल जीवन में अनबन रही है लेकिन अब उनके रिश्ते पहले से अच्छे हो गए हैं। इसी कारण रिडल और गोल्डबर्ग को हर कोई आमने-सामने देखना पसंद करेगा। रिडल इस समय WWE में नए हैं और अगर वो गोल्डबर्ग को रिटायर करेंगे तो उन्हें भविष्य में फायदा होगा। इसी कारण रिडल को मौका मिलना चाहिए।