4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2021 में एक भी मैच नहीं लड़ा है

WWE के कुछ सुपरस्टार्स ने 2021 में कोई मैच नहीं लड़ा है
WWE के कुछ सुपरस्टार्स ने 2021 में कोई मैच नहीं लड़ा है

WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है। इस साल WWE के लगभग सभी पीपीवी काफी ज्यादा रोचक साबित हुए हैं। WWE का रोस्टर 2021 में जरूर छोटा हो गया है लेकिन अभी भी कंपनी के पास कई सारे सुपरस्टार्स मौजूद हैं। इस साल ढेरों सुपरस्टार्स ने WWE के टेलीविजन पर काम किया है।

Ad

कई सुपरस्टार्स बतौर रेसलर टेलीविजन पर नजर आए हैं जबकि कुछ गेस्ट अपीयरेंस देने के लिए आए। 2021 में काफी सारे सुपरस्टार्स की किस्मत बदली है। WWE ने नए स्टार्स को पुश देने पर ध्यान दिया है। साथ ही उन्होंने पार्ट-टाइम सुपरस्टार्स का भी सही तरह से इस्तेमाल किया। WWE के मौजूदा रोस्टर में लगभग हर एक सुपरस्टार ने इस साल मैच लड़ा है।

Ad

कुछ सुपरस्टार्स ढेरों मैच लड़ चुके हैं वहीं कुछ चुनिंदा मैच लड़ते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि, कई ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने 2021 में कोई भी मैच नहीं लड़ा है। कहा जा सकता है कि WWE की ओर से उन्हें मौके नहीं दिए गए और इसी कारण वो इस साल एक्शन में नजर नहीं आए। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने 2021 में अभी तक एक भी मैच नहीं लड़ा है।

4- स्पेशल मेंशन: WWE सुपरस्टार गेबल स्टीवसन

Ad

गेबल स्टीवसन के लिए 2021 काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस साल ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने काफी पहले ही बताया था कि वो एक प्रोफेशनल रेसलर बनना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने सफलता मिलने के बाद WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 2021 के Draft के दौरान गेबल को Raw में ड्राफ्ट किया गया।

वो WWE रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने एक भी मैच नहीं लड़ा है और आने वाले समय में उनका डेब्यू हो सकता है। WWE उनका डेब्यू 2021 में ही करा सकता था लेकिन अब लग रहा है स्टीवसन सीधा अगले साल WWE में अपना पहला मैच लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

3- बेथ फीनिक्स

Ad

बेथ फीनिक्स ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। उन्होंने कई सारे विमेंस टाइटल्स जीते हैं। वो WWE में एक्टिव रेसलर के रूप में काम नहीं करती हैं लेकिन वो समय-समय पर रिंग में नजर आती हैं। उन्होंने 2020 के विमेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था। हालांकि, वो जीतने में सफल नहीं रही थीं।

बेथ ने इसके बाद से कोई भी मैच नहीं लड़ा है। वो इस समय NXT में कमेंटेटर के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने कमेंट्री में काफी सुधार किया है और वो अब फुल-टाइम इस किरदार में दिखाई दे रही हैं। इसी कारण पूर्व विमेंस चैंपियन समय-समय पर NXT टेलीविजन पर दिखाई देती हैं।

2- पैट मैकेफी

Ad

पैट मैकेफी ने WWE में बतौर रेसलर डेब्यू किया था। वो एक सफल NFL प्लेयर रह चुके हैं। उन्होंने बाद में WWE में कदम रखा। वो अपनी शानदार माइक स्किल्स के लिए फेमस थे। NXT में उनकी एडम कोल के साथ दुश्मनी देखने को मिली थी और इसी कारण दोनों के बीच मैच हुआ था। पैट ने दिसंबर 2020 में अपना अंतिम मैच लड़ा था।

इसके बाद वो SmackDown में बतौर कमेंटेटर आए। हर किसी को उनका काम अच्छा लगा और इसी कारण अभी वो फुल-टाइम कमेंट्री कर रहे हैं। इसी कारण उन्हें 2021 में अभी तक एक भी मैच लड़ने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, भविष्य में पैट मैकेफी अपने रेसलिंग करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।

1- टाइट्स ओ'नील

Ad

टाइट्स ओ'नील ने सालों तक WWE में रेसलर के रूप में काम किया लेकिन अब वो रेसलिंग से पूरी तरह अलग हो गए हैं। पिछले साल भी उन्होंने Raw और Main Event के एपिसोड्स में कुछ मैच लड़े थे। हालांकि, 2021 में इस दिग्गज ने कोई भी मैच नहीं लड़ा है और यह सही मायने में निराशाजनक चीज़ है।

WWE के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं। वो कंपनी के कई चैरिटी इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं और इसी कारण वो रेसलिंग पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। उनका WWE में अंतिम मैच 9 नवंबर 2020 को आया था जहां उन्होंने बॉबी लैश्ले के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच लड़ा था। इस मैच में उनकी हार हुई थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications