WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है। इस साल WWE के लगभग सभी पीपीवी काफी ज्यादा रोचक साबित हुए हैं। WWE का रोस्टर 2021 में जरूर छोटा हो गया है लेकिन अभी भी कंपनी के पास कई सारे सुपरस्टार्स मौजूद हैं। इस साल ढेरों सुपरस्टार्स ने WWE के टेलीविजन पर काम किया है।कई सुपरस्टार्स बतौर रेसलर टेलीविजन पर नजर आए हैं जबकि कुछ गेस्ट अपीयरेंस देने के लिए आए। 2021 में काफी सारे सुपरस्टार्स की किस्मत बदली है। WWE ने नए स्टार्स को पुश देने पर ध्यान दिया है। साथ ही उन्होंने पार्ट-टाइम सुपरस्टार्स का भी सही तरह से इस्तेमाल किया। WWE के मौजूदा रोस्टर में लगभग हर एक सुपरस्टार ने इस साल मैच लड़ा है। View this post on Instagram Instagram Postकुछ सुपरस्टार्स ढेरों मैच लड़ चुके हैं वहीं कुछ चुनिंदा मैच लड़ते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि, कई ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने 2021 में कोई भी मैच नहीं लड़ा है। कहा जा सकता है कि WWE की ओर से उन्हें मौके नहीं दिए गए और इसी कारण वो इस साल एक्शन में नजर नहीं आए। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने 2021 में अभी तक एक भी मैच नहीं लड़ा है।4- स्पेशल मेंशन: WWE सुपरस्टार गेबल स्टीवसन View this post on Instagram Instagram Postगेबल स्टीवसन के लिए 2021 काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस साल ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने काफी पहले ही बताया था कि वो एक प्रोफेशनल रेसलर बनना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने सफलता मिलने के बाद WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 2021 के Draft के दौरान गेबल को Raw में ड्राफ्ट किया गया।वो WWE रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने एक भी मैच नहीं लड़ा है और आने वाले समय में उनका डेब्यू हो सकता है। WWE उनका डेब्यू 2021 में ही करा सकता था लेकिन अब लग रहा है स्टीवसन सीधा अगले साल WWE में अपना पहला मैच लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।