WWE को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। इस कंपनी में कई सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं। ढेरों स्टार्स लगातार हर हफ्ते टेलीविजन पर नजर आते हैं। इसके अलावा कुछ बड़े सुपरस्टार्स अहम इवेंट्स के लिए WWE में वापसी करते हैं। हर एक रेसलर अपने मैचों को अच्छा बनाने के लिए जोखिम उठाता है। View this post on Instagram Instagram Postइस दौरान कभी सुपरस्टार्स चोटिल हो जाते हैं और वो एक्शन से दूर हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार सुपरस्टार्स ब्रेक लेते हैं और फिर WWE में वापसी करते हैं। साथ ही कुछ सुपरस्टार्स स्टोरीलाइन के कारण WWE में नजर नहीं आते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2021 में शायद ही वापसी करते हुए दिखाई देंगे।4- WWE दिग्गज द मिज़ View this post on Instagram Instagram Postद मिज़ इस समय WWE से ब्रेक पर हैं। वो काफी सालों से WWE में नजर आ रहे हैं और वो कंपनी के सबसे अहम सुपरस्टार्स में से एक हैं। द मिज़ ने अपना अंतिम मैच अगस्त 2021 में लड़ा था और इसके बाद वो एक्शन में नजर नहीं आए हैं। उन्होंने जॉन मॉरिसन को धोखा दिया था और लग रहा था कि उनके बीच दुश्मनी देखने को मिलेगी। हालांकि, द मिज़ एक डांस शो का हिस्सा बनने की वजह से ब्रेक पर चले गए और जॉन मॉरिसन को रिलीज कर दिया गया।द मिज़ की अब तक वापसी नहीं हुई है। इस समय WWE के पास उनके लिए कोई अच्छी स्टोरीलाइन नहीं है। इसी वजह से अब उनकी सीधा अगले साल वापसी हो सकती है। वो Royal Rumble में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं। WWE ने अभी तक उनकी वापसी पर कोई अपडेट नहीं दिया है और इससे पता चलता है कि इस समय कंपनी के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं है। इसी कारण उनकी वापसी 2021 में शायद ही होगी। मिज़ अब सिंगल्स स्टार के रूप में 2022 से अपनी एक नई शुरुआत कर सकते हैं।