WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और यहां कई सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं। काफी सुपरस्टार्स को WWE में आने की वजह से अपना बड़ा नाम बनाने में सफलता मिली है। WWE में सुपरस्टार्स अपने निजी जीवन को अलग रखना पसंद करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर रेसलर्स अपने निजी जीवन की तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं।कई सारे सुपरस्टार्स जल्दी शादी कर लेते हैं वहीं कई काफी उम्र बीत जाने के बाद शादी करते हैं। WWE के काफी ऐसे दिग्गज रेसलर्स हैं जिन्होंने 50 साल की उम्र होने के बाद शादी की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने 50 साल की उम्र होने के बाद शादी की है।4- WWE दिग्गज रिक फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postरिक फ्लेयर को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक कहा जा सकता है। इस सुपरस्टार ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है और वो कई दिग्गजों को हराने में सफल रहे हैं। फ्लेयर की उम्र अभी 72 साल है और उन्होंने कुछ सालों पहले ही शादी की है। दरअसल, रिक में 2018 में वेंडी बार्लो (Wendy Barlow) से शादी की थी और उस समय उनकी उम्र 69 साल थी।इतनी उम्र होने के बावजूद भी फ्लेयर ने एक बार फिर अपना घर बसाने का निर्णय लिया। इसके पहले भी रिक फ्लेयर की कई शादियां हो चुकी हैं। उन्होंने 1971 में लेस्ली गुडमैन (Leslie Goodman) से शादी की थी लेकिन 1983 में उनका डिवोर्स हो गया। इसी साल दिग्गज ने अपनी दूसरी शादी एलिजाबेथ हारेल (Elizabeth Harrell) से की और वो कई सालों तक साथ रहे। 2006 में उनका तलाक हो गया और इसी साल फ्लेयर ने फिर शादी की। View this post on Instagram Instagram Postउन्होंने टिफनी वैनडिमार्क (Tiffany VanDemark) से शादी की थी लेकिन 2009 में उनका डिवोर्स हो गया। रिक फ्लेयर ने 2009 में जैकी बीम्स (Jackie Beems) से शादी की थी और उनका रिश्ता 2014 तक ही चल पाया। फ्लेयर ने 4 शादियां पहले ही कर रखी थी और फिर उन्होंने 69 साल की उम्र में वेंडी बार्लो के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की। अभी दोनों साथ हैं और उनकी जोड़ी को कई बार सोशल मीडिया पर साथ देखा जा चुका है।