WWE दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है और यहां किसी रेसलर के लिए सफलता हासिल कर पाना बहुत मुश्किल है। इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) कंपनी के फेस सुपरस्टार हैं और काफी लंबे समय से उन्होंने WWE में एक टॉप लेवल के सुपरस्टार के स्थान को कायम रखा है।इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ ऐतिहासिक मैच लड़े और कई बड़े टाइटल्स को भी कई बार अपने नाम किया है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के WWE करियर की 4 सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में आपको बताने वाले हैं।#)WWE में डबल चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल कीWWE@WWECHAMPIONS.@WWERomanReigns @WWEUsos #WWERaw@HeymanHustle8:26 AM · Apr 5, 2022253243424CHAMPIONS.@WWERomanReigns @WWEUsos #WWERaw@HeymanHustle https://t.co/WXtBUNPcMDWWE में काम करने वाले सुपरस्टार्स समय-समय पर ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम करते आए हैं। किसी सुपरस्टार द्वारा एक ही समय पर 2 टाइटल्स को जीतना भी बहुत बड़ी उपलब्धियों में से एक है। बैकी लिंच, रैंडी ऑर्टन और डेनियल ब्रायन समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स WWE में डबल चैंपियन होने का गौरव हासिल कर चुके हैं।इस लिस्ट में जुड़ा सबसे नया नाम रोमन रेंस का है। आपको याद दिला दें कि यूनिवर्सल चैंपियन रहते WrestleMania 38 में उनका सामना विनर टेक्स ऑल टाइटल यूनिफिकेशन मैच में उस समय के WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर से हुआ। इस मैच को जीतकर रेंस ने दोनों टाइटल्स अपने नाम किए और वो अब अनडिस्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए हैं।#)जॉन सीना को 2 बार हरायाChris Hardy 🪜Jeff Hardy is All Elite!@LAHardyMoxBlissJohn Cena vs Roman Reigns.No Mercy 2017, Summerslam 2021.#WWERaw #SmackDown #SummerSlam #WWEisBack12:12 PM · Jul 19, 20213John Cena vs Roman Reigns.No Mercy 2017, Summerslam 2021.#WWERaw #SmackDown #SummerSlam #WWEisBack https://t.co/jnwMMjjQkEजॉन सीना अपने समय में WWE के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे और फैंस उन्हें अपना हीरो भी मानने लगे थे। बहुत कम ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने जॉन को कई बार हराया हुआ है। इनमें अब रोमन रेंस का नाम भी जुड़ गया है, जो द चैंप को 2 बार हराने का गौरव हासिल कर चुके हैं।दोनों की पहली वन-ऑन-वन भिड़ंत No Mercy 2017 में हुई थी, जिसमें उनके बीच 22 मिनट तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला और अंत में रेंस विजयी रहे। उसके बाद अभी तक उनका दूसरा और आखिरी सिंगल्स मैच SummerSlam 2021 में हुआ और इस बार भी रिंग में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसमें रेंस ने अपने यूनिवर्सल टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।#)WrestleMania में द अंडरटेकर को हराने वाले केवल दूसरे सुपरस्टारWrestling Resource - The Sportster@WrestlingSheet"I was so disappointed for Roman."The Undertaker reflects on his WrestleMania 33 main event against Roman Reigns, saying watching it back made him disgusted. bit.ly/35MQFmS12:39 PM · May 9, 202053867"I was so disappointed for Roman."The Undertaker reflects on his WrestleMania 33 main event against Roman Reigns, saying watching it back made him disgusted. bit.ly/35MQFmSWrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हार के साथ ही द अंडरटेकर की ऐतिहासिक WrestleMania स्ट्रीक का अंत हो चला था। कुछ साल बाद लोग इस बात से उबर चुके थे, लेकिन मेनिया 33 में फैंस को एक और बड़ा झटका लगने वाला था, जहां अंडरटेकर की भिड़ंत रोमन रेंस से हुई थी।WrestleMania 33 के समय तक रेंस कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बन चुके थे और बहुत कम लोगों ने उम्मीद की थी कि मेनिया में रेंस को द डेड मैन पर जीत मिलेगी। 25 मिनट से भी ज्यादा समय तक चले एक्शन के बाद जब रेंस की जीत हुई तो क्राउड ने बेबीफेस होते हुए भी रेंस को बहुत जबरदस्त तरीके से बू करना शुरू कर दिया था। खैर क्राउड का रिएक्शन कैसा भी रहा हो, लेकिन वो आज भी WrestleMania में अंडरटेकर को हराने वाले केवल दूसरे सुपरस्टार हैं।#)WrestleMania को 6 बार मेन इवेंट कियाWrestlingWorldCC@WrestlingWCCMost Wrestlemania main events Hulk Hogan: 8Triple H: 7 Roman Reigns: 6Roman coming for the top spot7:48 AM · Mar 7, 20221281137Most Wrestlemania main events Hulk Hogan: 8Triple H: 7 Roman Reigns: 6Roman coming for the top spot❓ https://t.co/DAHR8LYXoPरोमन रेंस पिछले करीब एक दशक के समय से WWE में काम कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 6 बार WrestleMania को मेन इवेंट किया है। उन्होंने पहली बार साल 2015 में WrestleMania को हेडलाइन किया, जहां उन्हें WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। उन्होंने 2015 से लेकर 2018 तक सभी मेनिया इवेंट्स को हेडलाइन किया था। उसके बाद WrestleMania 37 के मेन इवेंट में उन्होंने ऐज और डेनियल ब्रायन को एकसाथ पिन किया और उससे अगले साल ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!