WrestleMania 39: WWE के अगले इवेंट रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 के आयोजन में लगभग एक हफ्ता रह गया है। इस इवेंट के लिए अधिकतर मैचों का ऐलान हो चुका है। संभव है कि WWE अंतिम समय में शोज ऑफ शोज के लिए एक या दो और मैचों का ऐलान कर सकती है। बता दें, विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को छोड़कर इस साल WrestleMania में बाकी सभी टाइटल्स डिफेंड किए जाने वाले हैं।देखा जाए तो WWE ने WrestleMania 39 में चैंपियंस को तगड़े प्रतिद्वंदियों के खिलाफ टाइटल डिफेंड करने के लिए बुक किया है। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि कौन-कौन से चैंपियंस WrestleMania 39 में अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रहते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 चैंपियंस का जिक्र करने वाले हैं जिनका WWE WrestleMania 39 में अपना टाइटल डिफेंड करना बड़ी गलती होगी।4- WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को WrestleMania 39 में अपना टाइटल हार जाना चाहिए View this post on Instagram Instagram PostRaw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को WrestleMania 39 में ओस्का के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना है। बता दें, बियांका ब्लेयर को WWE में Raw विमेंस चैंपियन बने हुए 358 दिन हो चुके हैं। अधिकतर फैंस अब बियांका ब्लेयर के टाइटल रन से बोर हो चुके हैं।यही कारण है कि बियांका ब्लेयर का WrestleMania 39 के बाद भी चैंपियन बने रहना सही नहीं रहेगा। बता दें, WWE में वापसी के बाद से ही ओस्का को अनडिफिटेड सुपरस्टार के रूप में बुक किया गया है। हालांकि, अगर ओस्का WrestleMania 39 में Raw विमेंस चैंपियन नहीं बन पाती हैं तो उन्हें स्ट्रॉन्ग बुकिंग देने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।3- WWE SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर को WrestleMania 39 में रिया रिप्ली के खिलाफ मैच में अपना SmackDown विमेंस टाइटल डिफेंड करना है। रिया रिप्ली को इस मैच के बिल्ड-अप के दौरान शार्लेट फ्लेयर के टक्कर के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश किया गया है। यही नहीं, रिया रिप्ली WWE फैंस के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं।यही कारण है कि WWE द्वारा WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को रिया रिप्ली के खिलाफ अपना टाइटल हारने के लिए बुक करना चाहिए। अगर रिया रिप्ली इस मैच में शार्लेट को हराने में नाकाम रहती हैं तो उनके कैरेक्टर को काफी नुकसान होगा। वहीं, WrestleMania 39 में नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनने की स्थिति में रिया रिप्ली WrestleMania 36 में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मिली हार का बदला ले लेंगी।2 & 1- अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ View this post on Instagram Instagram Postद उसोज़ ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस के रूप में काफी शानदार काम किया है। अब द उसोज़ को WrestleMania 39 में केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना है। इस बात में कोई शक नहीं है कि यह काफी धमाकेदार मैच होने जा रहा है।देखा जाए तो केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन काफी लंबे समय बाद साथ मिलकर मैच लड़ने जा रहे हैं। यही नहीं, ये दोनों सुपरस्टार्स द उसोज़ के अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस के रूप में रन को खत्म करने के लिए बिल्कुल सही दावेदार हैं। यही कारण है कि WWE को WrestleMania 39 में केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन को नया अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बनाने के लिए बुक करना चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।