WWE के 4 चैंपियंस जिन्हें अपनी चैंपियनशिप डिफेंड किए हुए 30 से ऊपर दिन हो गए हैं

WWE में कुछ सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप डिफेंड किए हुए लंबा समय हो गया है
WWE में कुछ सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप डिफेंड किए हुए लंबा समय हो गया है

WWE में चैंपियनशिप्स का काफी ज्यादा महत्व है। टाइटल्स जीतने से सुपरस्टार्स का कद बढ़ता है। WWE में ढेरों चैंपियनशिप्स है। दरअसल, हर एक डिवीजन के लिए WWE के पास अलग चैंपियनशिप है और इसी वजह से हर एक सुपरस्टार के पास अच्छा प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का मौका रहता है। WWE में सुपरस्टार्स के लिए चैंपियनशिप जीतना बड़ी बात है। हालांकि, किसी भी सुपरस्टार का टाइटल रन लगातार चैंपियनशिप डिफेंड करने और उसे यादगार बनाने से अच्छा बनता है।

WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। हालांकि, कई ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिनके पास काफी समय से चैंपियनशिप है लेकिन उन्होंने लंबे समय से उसे डिफेंड नहीं किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा चैंपियंस के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें चैंपियनशिप डिफेंड किए हुए 30 से ज्यादा दिन हो गए हैं।

4- WWE SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर के पास इस समय SmackDown विमेंस चैंपियनशिप है। फ्लेयर ने WWE में कई मौकों पर चैंपियनशिप जीती है और बड़े-बड़े मुकाबलों में उसे सफलतापूर्वक रिटेन भी किया हुआ है। फ्लेयर ने SmackDown विमेंस चैंपियन बनने के बाद अभी तक टाइटल को डिफेंड नहीं किया है।

शार्लेट फ्लेयर ने बैकी लिंच के साथ चैंपियनशिप को एक्सचेंज किया था। जब फ्लेयर के पास Raw विमेंस चैंपियनशिप थी तब उन्होंने 18 अक्टूबर को बियांका ब्लेयर के खिलाफ टाइटल का बचाव किया था। इसके बाद टाइटल एक्सचेंज हुआ और फ्लेयर के पास SmackDown विमेंस चैंपियनशिप आ गई।

Survivor Series में चैंपियंस vs चैंपियंस मैच हुआ था और इसी कारण फ्लेयर का उस समय किसी स्टार के खिलाफ टाइटल मैच नहीं हुआ। यह एक बड़ी वजह है क्योंकि उन्हें चैंपियनशिप को डिफेंड किए हुए 30 से ज्यादा दिन हो गए हैं। अभी फ्लेयर की टोनी स्टॉर्म के साथ दुश्मनी चल रही है और भविष्य में दोनों के बीच चैंपियनशिप मैच हो सकता है। दोनों का मैच SmackDown के किसी एपिसोड या Day 1 पीपीवी में हो सकता है।

3&2- SmackDown टैग टीम चैंपियंस जिमी और जे उसो

जिमी और जे उसो ने बतौर SmackDown टैग टीम चैंपियंस काफी अच्छा काम किया है। वो ब्लडलाइन के सदस्य हैं और उन्होंने चैंपियंस के रूप में प्रभावित किया है। हालांकि, काफी फैंस ने ध्यान नहीं दिया होगा कि उसोज़ को अपनी चैंपियनशिप डिफेंड किए हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है।

जिमी और जे उसो ने 15 अक्टूबर 2021 को SmackDown के एपिसोड में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। इसके बाद Survivor Series के लिए स्टोरीलाइंस की शुरुआत हो गई और उसोज़ अपनी अलग दुश्मनी शुरू नहीं कर पाए। हालांकि, इतने समय तक चैंपियनशिप डिफेंड नहीं करने के बावजूद उनका कद नहीं गिरा है और यह अच्छी चीज़ है।

1- शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में काफी ज्यादा निराश किया है। इस सुपरस्टार को जब चैंपियन बनाया गया था तो लग रहा था कि अब उन्हें तगड़ा पुश मिलेगा। हालांकि, चैंपियन बनने के बाद उन्हें कभी भी अपने टाइटल को डिफेंड करने का मौका नहीं मिला।

नाकामुरा ने अंतिम बार 24 सितंबर 2021 को अपनी चैंपियनशिप को अपोलो क्रूज के खिलाफ सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। इसके बाद से नाकामुरा ने ज्यादातर मौकों पर टैग टीम या सिंगल्स मैच ही लड़े हैं। WWE को उनसे टाइटल ले लेना चाहिए या फिर समय-समय पर चैंपियनशिप डिफेंड करानी चाहिए।

Quick Links