AEW के 4 मौजूदा सुपरस्टार्स जो WWE में जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं

AEW के कुछ सुपरस्टार्स WWE में सफलता हासिल कर सकते हैं
AEW के कुछ सुपरस्टार्स WWE में सफलता हासिल कर सकते हैं

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी में रहते हुए कई सारे सुपरस्टार्स ने बड़ा नाम बनाया है। हर एक रेसलर का सपना होता है कि वो WWE में काम करते हुए जबरदस्त सफलता हासिल करने में सफल हो। WWE सालों से टॉप कंपनी के रूप में राज कर रही थी लेकिन 2019 में AEW की शुरुआत हुई।

इसके बाद रेसलर्स को WWE के अलावा एक और बड़ा विकल्प मिल गया। AEW में इस समय कई सारे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जो अगर WWE में आ जाए तो उन्हें जबरदस्त सफलता मिलेगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम AEW के 4 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE में जाकर जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं।

4- WWE में डार्बी एलिन को सफलता मिल सकती है

डार्बी एलिन को कुछ सालों तक कोई नहीं जानता था। हालांकि, AEW में आने के बाद से इस सुपरस्टार की किस्मत बदल गई। उनके पास एक अनोखा कैरेक्टर है और वो अपनी बढ़िया रेसलिंग स्किल्स के लिए फेमस हैं। उन्होंने AEW में काफी ज्यादा प्रभावित किया है और इसी वजह से उन्हें द स्टिंग जैसे दिग्गज रेसलर के साथ काम करने का मौका दिया गया है।

उन्होंने AEW में TNT चैंपियनशिप भी जीती है। उनका टाइटल रन काफी अच्छा रहा था और फैंस भी इससे खुश थे। इससे साफ हो गया कि वो चैंपियन के रूप में अच्छा काम कर सकते हैं। WWE में इस समय छोटे साइज के टैलेंटेड सुपरस्टार्स की कमी है। इसी वजह से डार्बी एलिन अच्छा विकल्प रहेंगे।

वो WWE में अपने कैरेक्टर पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं और उन्हें यहां कई बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। AEW ने उन्हें हमेशा ही अच्छी तरह से बुक किया है। इसके बावजूद अगर वो अपनी पॉपुलैरिटी को अलग स्तर पर लेकर जाना चाहते हैं तो WWE उनके लिए अच्छा विकल्प रहेगा। उन्हें WWE में आने के बाद जरूर बड़ी सफलता मिलेगी।

3- ब्रायन केज

ब्रायन केज अपने जबरदस्त साइज और बढ़िया रेसलिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। WWE को बड़े साइज के सुपरस्टार्स को साइन करना पसंद है और इसी वजह से ब्रायन केज को आसानी से WWE की ओर से अच्छा ऑफर मिल सकता है। उनके पास बढ़िया लुक भी है और इसी वजह से WWE में उन्हें अच्छा पुश भी मिलेगा।

अभी वो AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। हालांकि, कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि ब्रायन AEW में अपने किरदार से खुश नहीं हैं। बाद में ब्रायन ने इन अफवाहों को ठुकराया जरूर था लेकिन सही मायने में AEW में ब्रायन केज के टैलेंट का अच्छी तरह से उपयोग नहीं हो रहा है। वो WWE में आते ही बड़ा नाम बना सकते हैं।

2- ऑरेंज कैसिडी

ऑरेंज कैसिडी को WWE में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। इस सुपरस्टार के पास काफी अनोखा कैरेक्टर है। कैसिडी एक आलसी आदमी का कैरेक्टर निभाते हैं और उनके इस अनोखे गिमिक की वजह से वो हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय रहते हैं। WWE में रेसलिंग से ज्यादा कैरेक्टर्स पर ध्यान दिया जाता है।

अगर कैसिडी इस कैरेक्टर को WWE में लेकर जाते हैं तो उन्हें जरूर सफलता मिलेगी। फैंस को इस तरह का गिमिक पसंद आता है और इसी वजह से WWE उन्हें जरूर अच्छा पुश देगा। WWE में पहले भी कई सुपरस्टार्स को अपने अनोखे गिमिक की वजह से जबरदस्त तरीके से सफलता मिली है।

1- MJF

MJF के पास काफी टैलेंट है और वो आसानी से किसी भी कंपनी के टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। इस सुपरस्टार ने AEW में डेब्यू के बाद से ही लगातार अपने कैरेक्टर द्वारा काफी ज्यादा प्रभावित किया है। MJF ने AEW द्वारा काफी सफलता हासिल की है और वो इस समय कंपनी के सबसे बड़े हील हैं।

उन्हें इस गिमिक के साथ WWE में सफलता मिल सकती है। उनके पास अच्छी प्रोमो स्किल्स हैं और वो बढ़िया रेसलिंग करने के लिए भी जाने जाते हैं। MJF ने खुद संकेत दिए हैं कि 2024 में जब उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा तो वो उसी कंपनी के लिए काम करेंगे जो उन्हें ज्यादा पैसे देगा। इस मामले में WWE को हराना काफी मुश्किल है।