4 मौजूदा AEW Superstars जो पहले WWE में नजर आ चुके हैं लेकिन फैंस को इस बारे में शायद ही पता होगा

AEW सुपरस्टार्स जो कभी WWE में नजर आए थे
AEW सुपरस्टार्स जो कभी WWE में नजर आए थे

WWE: रेसलिंग की दुनिया में अगर कोई सबसे बड़ा मंच है, तो वह WWE का है। आज जितने भी बड़े नाम आपको इस फील्ड में दिखाई दे रहे हैं, उनमें से अधिकतर ने कभी ना कभी WWE में भी काम किया है। यह बात मौजूदा AEW सुपरस्टार्स के लिए भी सच है, जो आज फैंस को मनोरंजन प्रदान करते हैं।

Ad

इनमें से कुछ ऐसे हैं, जिनके बारे में आपको मालूम होगा लेकिन जिन चार नामों के बारे में हम बताने वाले हैं, उनके यह वीडियोज आपने कभी नहीं देखे होंगे। आइए बिना देरी किए आपको उन चार मौजूदा AEW सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं जो कभी WWE में भी नजर आए थे लेकिन फैंस को उनके बारे में नहीं पता होगा।

4&3- WWE में नजर आ चुके हैं AEW के यंग बक्स

Ad

द मिज़ आज भी WWE के साथ हैं। वह एक समय पर जॉन मॉरिसन के साथ "द डर्ट शीट" नाम का शो किया करते थे। 28 अक्टूबर 2008 वाले ECW एपिसोड में भी यह दोनों अपना सैगमेंट कर रहे थे, जहां इनकी स्टोरी DX नाम के ग्रुप से चल रही थी। इस सैगमेंट के दौरान यह दोनों हील किरदार निभा रहे थे।

DX का मजाक बनाने के लिए मिज़ और मॉरिसन ने दो रेसलर्स को रिंग में इस ग्रुप के थीम सॉन्ग पर आने का न्योता दिया। यह दो रेसलर्स कोई और नहीं, बल्कि मैट और निक जैक्सन थे, जिन्हें अब फैंस द यंग बक्स के नाम से जानते हैं। यह सैगमेंट काफी मजेदार था, पर फैंस शायद इस बारे में नहीं जानते होंगे।

2- WWE में नजर आ चुकी हैं AEW सुपरस्टार ब्रिट ब्रेकर

Ad

WWE Raw के 25 जुलाई 2016 वाले एपिसोड में नाया जैक्स का मुकाबला एक लोकल कंपटीटर से हो रहा था। यह कोई और नहीं बल्कि, मौजूदा AEW सुपरस्टार ब्रिट ब्रेकर थीं। यह मैच ज्यादा लंबा नहीं चला था और नाया को जल्द ही ब्रिट पर जीत मिल गई थी। इस मैच के बारे में भी बेहद कम लोग ही जानते होंगे।

अगर आपको ब्रिट से जुड़ी यह खबर मिले, कि वह कभी NXT का हिस्सा थीं, तो उसपर यकीन ना करें क्योंकि वह कभी भी इसका हिस्सा नहीं थीं। उनसे जुड़ा हुआ एक वीडियो कई बार साझा होता है जिसमें वह शेना बैज़लर से लड़ती हुई दिखाई देती हैं। इससे जुड़ी कहानी यह है कि उन्हें एक साधारण मैच के लिए लोकल टैलेंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

1- WWE के लिए ट्राय कर चुके हैं AEW सुपरस्टार MJF

youtube-cover
Ad

आप सबने वह वीडियो जरूर देखी होगी, जहां समोआ जो अपने लॉकर रूम से निकल रहे हैं और MJF उनके साथ सिक्योरिटी के तौर पर चल रहे हैं। फैंस को यह भी याद होगा कि इस क्लिप में जो ने MJF को दीवार की तरफ धकेल दिया था। उनसे जुड़ा दूसरा वीडियो भी है, जिसके बारे में सभी नहीं जानते हैं।

MJF ने 2015 में हुए Tough Enough के लिए प्रयास किया था। उन्होंने अपना वीडियो भी भेजा था जिसे कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया था। आप वह वीडियो ऊपर देख सकते हैं। वह तब मैक्सवेल जैकब फ्रीडमैन नाम का इस्तेमाल करते थे। उन्हें इस शो में जगह नहीं मिली थी। यह बात और है कि वह अब AEW के साथ हैं और बड़े स्टार हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications