WWE यह कोशिश करता है कि उनके सुपरस्टार्स यंग जनरेशन और फैंस के लिए रोल मॉडल बनें। कई बच्चे अपने पसंदीदा WWE सुपरस्टार्स की तरह बनना चाहते हैं। इसी वजह से सुपरस्टार का भी कर्तव्य बनता है कि वो भी अपने फैंस के लिए जिम्मेदार रहें। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कुछ WWE सुपरस्टार्स का काम टीवी में भले ही किसी सुपरहीरो जैसा हो लेकिन निजी जिंदगी में वो इसके अनुरूप नहीं चलते। पूर्व WWE और मौजूदा AEW स्टार जैफ हार्डी को DUI के आरोप में कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया। ट्विटर में इस खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है। हार्डी पहले या एकलौते सुपरस्टार नहीं हैं जिन्हें कानून का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स कानून तोड़ने के लिए गिरफ्तार हो चुके हैं। इस लिस्ट में हम 4 पूर्व और मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो गिरफ्तार हो चुके हैं।4- पूर्व WWE चैंपियन जैफ हार्डीTMZ@TMZAEW star Jeff Hardy has been arrested again, TMZ Sports has confirmed. tmz.me/755WpUR434132AEW star Jeff Hardy has been arrested again, TMZ Sports has confirmed. tmz.me/755WpURकुछ समय पहले जैफ हार्डी को DUI के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह पहली बार नहीं है कि पूर्व WWE चैंपियन को गिरफ्तार किया गया हो। इसके पहले उन्हें अक्टूबर 2019 में मूर काउंटी, नॉर्थ कैरोलिना में भी कुछ इसी तरह के आरोप के चलते हार्डी को गिरफ्तार किया गया था।इसके कुछ ही महीने पहले हार्डी को मार्टिल बीच, साउथ कैरोलिना से सार्वजनिक जगह पर नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। TMZ ने बताया कि मौजूदा AEW स्टार को लाइसेंस सस्पेंड होने के बावजूद ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए हार्डी पर $3500 का फाइन लगाया गया है।3- WWE हॉल ऑफ फेमर सनीZack@QueensIceZWWE Legend Sunny Arrested, 'Fugitive From Justice' via @TMZ tmz.com/2018/03/01/wwe…WWE Legend Sunny Arrested, 'Fugitive From Justice' via @TMZ tmz.com/2018/03/01/wwe… https://t.co/D4kIUETrajसनी अपने समय में दुनिया की सबसे प्रसिद्ध विमेंस रेसलर्स में से एक थीं। सनी को WWE में दिखे लगभग 2 दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। पूर्व WWE सुपरस्टार अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सनी को इसी साल मार्च में एक कार एक्सीडेंट के लिए वोलुसिया काउंटी, फ्लोरिडा से गिरफ्तार किया गया था, जब उन्होंने रेड सिग्नल पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। पूर्व WWE सुपरस्टार पर DUI और हत्या से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। TMZ ने जानकारी दी कि सनी को 227,000 डॉलर्स का बॉन्ड भरने के लिए कहा गया था लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। अभी सनी जेल में हैं। 2- मौजूदा WWE सुपरस्टार आर-ट्रुथReliving The Wrestling@ReliveWrestleR-Truth celebrates with his WWE United States Championship869R-Truth celebrates with his WWE United States Championship https://t.co/rWSo7t6kynआर-ट्रुथ की जिंदगी में रेसलिंग का बहुत ही ज्यादा महत्व है। आर-ट्रुथ ने कई बार सार्वजिक रूप से स्वीकार किया है कि वो छोटी उम्र में पैसे कमाने के लिए नॉर्थ कैरोलिना की सड़कों पर ड्रग्स बेंचते थे। ट्रुथ 18 साल की उम्र में ग्रेजुएट हो गए थे। स्पोर्ट्स में अच्छा भविष्य होने के बावजूद ट्रुथ ने म्यूजिक में करियर बनाने का निर्णय लिया। ट्रुथ को अपने रैप करियर को आगे बढ़ाने के लिए कुछ अधिक पैसों की जरूरत थी और इसी कारण उन्होंने ड्रग्स बेचना शुरू किया था। ट्रुथ 13 महीनों में 4 बार इसके लिए जेल जा चुके थे। हालांकि, यह उनके रेसलिंग में आने से पहले की बात है। जिमी क्रॉकेट से मिलने के बाद आर-ट्रुथ प्रोफेशनल रेसलिंग में आ गए और उनकी किस्मत बदल गई। 1- पूर्व WWE चैंपियन RVDDTA Wrestling@DTAWrestling(6/13/06) On This Day year ago, Paul Heyman awarded WWE Champion Rob Van Dam the ECW Championship on the pilot episode of ECW! #WWE123(6/13/06) On This Day 1️⃣6️⃣ year ago, Paul Heyman awarded WWE Champion Rob Van Dam the ECW Championship on the pilot episode of ECW! 🎈🏆 #WWE https://t.co/nc8xqt4RilRVD 2006 में Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके वर्ल्ड चैंपियन बने थे। जून 2006 में हैंगिंग रॉक, ओहायो में RVD और साथी रेसलर टेरी फंक को ड्रग से जुड़े आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था। दोनों को बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया था और इसके बाद दोनों ने तेज गाड़ी चलाने और अफीम की लत को स्वीकार कर लिया था। इसी कारण उनपर $140 का फाइन लगाया गया था। WWE ने RVD को सस्पेंड करने से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप और ECW चैंपियनशिप हारने के लिए कहा और थोड़े समय बाद RVD को कंपनी से रिलीज कर दिया गया। इस घटना के बाद RVD ने कई कंपनियों के लिए काम किया और लगभग 6 साल बाद उन्होंने WWE में थोड़े समय के लिए वापसी भी की थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।