WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। WWE में काम करते हुए कई सारे रेसलर्स का करियर पूरी तरह से बदल गया। WWE में कदम रखना आसान नहीं है। रेसलर्स के पास कुछ अनोखा टैलेंट होना जरुरी है। इससे उन्हें WWE में काम करने का मौका मिलता है। हालांकि, WWE में आने के बाद संघर्ष पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता है।WWE में काम करना और सफलता हासिल करना मुश्किल है। अगर सुपरस्टार्स WWE मैनेजमेंट को खुश कर देते हैं तो फिर उन्हें सफलता मिलने के चांस बढ़ जाते हैं। हर एक सुपरस्टार चाहता है कि वो कंपनी में चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे। WWE के मौजूदा रोस्टर पर कई सारे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने काफी सारे टाइटल्स जीते हैं। View this post on Instagram A post shared by Mustafa Ali / Adeel Alam (@aliwwe)इस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिन्हें WWE में काम करते हुए लंबा समय हो गया है लेकिन अब तक उन्होंने कोई भी चैंपियनशिप अपने नाम नहीं की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें अब तक WWE में एक भी चैंपियनशिप जीतने का मौका नहीं मिला है।4- WWE सुपरस्टार डैना ब्रुक View this post on Instagram A post shared by ashasebera Dana Brooke WWE (@ashasebera_danabrooke)डैना ब्रुक का मेन रोस्टर पर करियर काफी निराशाजनक रहा है। यह सुपरस्टार WWE में अपना नाम बनाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं। ब्रुक ने बॉडी बिल्डिंग में जबरदस्त सफलता हासिल की थी और इसके बाद उन्होंने रेसलिंग करने का निर्णय लिया। लग रहा था कि उन्हें सफलता मिलेगी। इसके बावजूद WWE ने उनका सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया। इस सुपरस्टार ने 2013 से 2016 तक NXT में काम किया लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली।इसके बाद उन्होंने मेन रोस्टर पर कदम रखा और यहां भी उनका वैसा ही हाल रहा। उन्होंने WWE में अब तक एक भी टाइटल नहीं जीता है। उन्होंने सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में प्रभावित करने का काफी प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने विमेंस टैग टीम डिवीजन में भी मैंडी रोज के साथ काम किया। उन्हें कई टाइटल मैच जरूर मिले लेकिन दोनों जीत दर्ज नहीं कर पाई। कुछ सालों बाद उन्हें WWE का हिस्सा रहते हुए एक दशक हो जाएगा। WWE को अब इस सुपरस्टार को एक मौका जरूर देना चाहिए।