4 मौजूदा सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में अब तक एक भी चैंपियनशिप नहीं जीती है

WWE सुपरस्टार्स मुस्तफा अली और लिव मॉर्गन
WWE सुपरस्टार्स मुस्तफा अली और लिव मॉर्गन

2- लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन के पास काफी टैलेंट है और वो आसानी से विमेंस चैंपियन बन सकती हैं। इसके बावजूद कभी भी उन्हें सही तरह से पुश नहीं दिया गया। उन्होंने NXT में उतना प्रभावित नहीं किया था लेकिन 2017 में मेन रोस्टर डेब्यू के बाद लग रहा था कि शायद वो बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में काफी प्रभावित किया।

इसके साथ ही रूबी रायट के साथ टैग टीम में रहते हुए भी उन्होंने काफी अच्छा काम किया था। इसके बावजूद भी मॉर्गन को कभी चैंपियनशिप जीतने का मौका नहीं मिला है। उनके मेन रोस्टर डेब्यू को 4 साल हो गए हैं और अब तक वो एक भी टाइटल नहीं जीत पाई हैं। WWE उनके टैलेंट को खराब कर रहा है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now