हम्बर्टो कारिलो - 25 साल
हम्बर्टो कारिलो का जन्म 20 अक्टूबर, 1995 को हुआ था और जल्द ही उनकी उम्र 26 साल होने वाली है। उन्होंने 2019 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था, जहां शुरुआत में उन्हें WWE यूएस चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल किया गया। कई बार उस समय के यूएस चैंपियन को चैलेंज भी किया, लेकिन टाइटल अपने नाम नहीं कर पाए।
यूएस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन से बाहर होने के बाद उन्हें केवल संघर्ष करते देखा गया है। हालांकि कुछ हफ्ते पहले उन्होंने एक बार फिर यूएस चैंपियन को चैलेंज किया था, लेकिन अब एक बार फिर WWE की क्रिएटिव टीम ने उनकी ओर ध्यान देना बंद कर दिया है।