4 WWE Superstars जो Raw और SmackDown दोनों ही शो में नजर आ सकते हैं

WWE में बेहद कम स्टार्स ही रॉ और स्मैकडाउन शो में नजर आ सकते हैं
WWE में बहुत कम सुपरस्टार्स हैं जो Raw और SmackDown में दिखाई देते हैं

WWE: WWE ने अपने सुपरस्टार्स के लिए कई कड़े नियम बनाए हैं। पहले WWE सुपरस्टार दोनों ही शो (Raw और SmackDown) में नजर आ सकते थे, लेकिन 2016 के बाद WWE ने रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के लिए अलग-अलग रोस्टर कर दिया था, जिसके बाद से WWE स्टार्स केवल एक ही ब्रांड में नजर आ सकते हैं।

हालांकि Survivor Series के दौरान इन दोनों ब्रांड्स के स्टार्स एक-दूसरे के शो में नजर आते हैं। हालांकि आप को जानकर हैरानी होगी कि कुछ WWE स्टार्स ऐसे भी हैं, जो फ्री एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। ये स्टार्स किसी भी शो में नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं, उन 4 स्टार्स के बारे में जो Raw और Smackdown दोनों ही शो में नजर आ सकते हैं:

#4 WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन द उसोज (सैमी जेन के साथ)

द उसोज WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन हैं
द उसोज WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन हैं

द उसोज ने कुछ महीने पहले ही रैंडी ऑर्टन और मैट रिडल को हराकर Raw और SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को यूनिफाई किया था। वो पहले से ही SmackDown टैग टीम चैंपियन थे और इस जीत के बाद वो WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन बन गए। इसी वजह से वो दोनों ब्रांड में नजर आ सकते हैं।

WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन द उसोज ने दोनों ही ब्रांड की लगभग हर टैग टीम को मात दी है। इसके अलावा वो रोमन रेंस की भी लगातार मदद कर रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में उन्हें किस तरह से बुक करता है।

#3 गोल्डबर्ग

पूर्व WWE चैंपियन गोल्डबर्ग काफी समय से WWE में नजर नहीं आएं हैं
पूर्व WWE चैंपियन गोल्डबर्ग काफी समय से WWE में नजर नहीं आएं हैं

गोल्डबर्ग काफी लंबे समय से WWE में नहीं दिखे हैं। इस वजह से ये कयास लगाए जा रहे थे कि रोमन रेंस से हार के बाद वो रिटायर हो गए हैं। हालांकि हाल में ही उन्होंने कन्फर्म किया है कि वो अभी भी रिटायर नहीं हैं और अभी भी WWE के कॉन्ट्रैक्ट में हैं। इसके अलावा वो फ्री एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं।

फ्री एजेंट होने की वजह से गोल्डबर्ग किसी भी शो में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा गोल्डबर्ग को आज भी बिग ड्रॉ के रूप में देखा जाता हैं। ऐसे में Raw और SmackDown दोनों ही उन्हें अपने ब्रांड में देखना चाहते हैं।

#2 ब्रॉक लैसनर

youtube-cover

हाल के समय में ब्रॉक लैसनर ने अपने कैरेक्टर में काफी ज्यादा बदलाव किया है। वो इस समय Cowboy कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। उनके इस नए कैरेक्टर को फैंस ने अभी तक काफी ज्यादा पसंद किया है। वो आखिरी बार SummerSlam में नजर आए थे, जहां उनका सामना रोमन रेंस से हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ब्रॉक लैसनर इस स्टोरीलाइन में भी एक फ्री एजेंट के रूप में ही नजर आए थे। ऐसे में वो भी किसी भी शो में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अगर WWE उन्हें फिर से वापस लाता है तो वो किसी भी ब्रांड के स्टार के खिलाफ रिंग में नजर आ सकते हैं।

#1 WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

youtube-cover

रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। इसके अलावा वो WrestleMania 38 के बाद से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में नजर आ रहे हैं, जिस वजह से वो WWE के दोनों शो में नजर आ सकते हैं।

अपने इस टाइटल रन के दौरान रोमन रेंस ने दोनों ही ब्रांड्स के स्टार्स के खिलाफ अपना टाइटल भी डिफेंड किया है। रोमन रेंस इस समय अपनी स्टार पावर की वजह से फेमस हैं। उनकी इसी स्टार पावर की वजह से Raw और SmackDown दोनों ही शो में उनके होने से WWE को इसका फायदा होता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।