WWE NXT: WWE के NXT ब्रांड ने पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा नाम बनाया है। इसकी शुरुआत एक डेवलपमेंटल ब्रांड के तौर पर हुई थी लेकिन फिर इसे कंपनी का तीसरा ब्रांड माना जाने लगा। NXT के कई सारे सुपरस्टार्स हर साल मेन रोस्टर पर आते हैं और कुछ रेसलर्स को सफलता मिलती है। यह बात भी पूरी तरह सही है कि NXT के हर एक सुपरस्टार को मेन रोस्टर पर सफलता नहीं मिली है। इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो NXT में चैंपियन बने थे लेकिन मेन रोस्टर पर आने के बाद वो जॉबर बन गए। इस आर्टिकल में हम उन्हीं 4 सुपरस्टार्स पर एक नजर डालने वाले हैं। 4- WWE SmackDown सुपरस्टार एंजल View this post on Instagram Instagram Postएंजल के WWE करियर की शुरुआत काफी अच्छी तरह से देखने को मिली थी। 2019 में उन्होंने NXT ब्रांड में कदम रखा था और कुछ समय बाद वो चैंपियन बनने में सफल रहे थे। उन्होंने लियो रश को हराकर NXT क्रूजरवेट चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। उन्हें WWE का अगला टॉप स्टार माना जा रहा था। कई लोग उनकी तुलना एडी गुरेरो से कर रहे थे। हालांकि, मेन रोस्टर पर आने के बाद उनकी बुकिंग काफी निराशाजनक रही है। वो कुछ खास नहीं कर रहे हैं और वो हम्बर्टो के साथ एक साधारण टैग टीम में नजर आ रहे हैं। WWE उन्हें लगातार जॉबर की तरह बुक कर रहा है। 3- शॉट्जी View this post on Instagram Instagram Postशॉट्जी को NXT में ज्यादा समय बिताना चाहिए था लेकिन उन्हें काफी जल्दी मेन रोस्टर पर लाया गया। यह मुख्य रूप से उनकी असफलता का बड़ा कारण था। शॉट्जी ने अपने छोटे NXT रन के दौरान काफी प्रभावित किया और वो NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थीं। मेन रोस्टर पर आने के बाद उनका अचानक से हील टर्न हो गया और कैरेक्टर में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिला। शॉट्जी को मेन रोस्टर पर आने के बाद जॉबर की तरह बुक किया गया है लेकिन अब ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद चीज़ें बदल सकती है और उन्हें पुश मिल सकता है। 2- बुच (पीट डन) View this post on Instagram Instagram Postबुच को NXT में पीट डन के नाम से जाना जाता था। उन्होंने NXT UK ब्रांड में अपना बड़ा नाम बनाया था और यूनाइटेड किंगडम चैंपियनशिप भी जीती थी। इसके अलावा उन्होंने NXT ब्रांड की टैग टीम चैंपियनशिप मैट रिडल के साथ जीती थी। सभी को लग रहा था कि मेन रोस्टर पर उनका सफर जबरदस्त रहेगा। WWE ने उनके कैरेक्टर को बदल दिया और नाम में भी चेंज कर दिया। इसके बाद से वो बुच के गिमिक में नजर आ रहे हैं। बुच को मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से काफी निराशाजनक तरीके से बुक किया गया है और उनकी लगातार हार होते आ रही है। उनका मौजूदा कैरेक्टर रोचक है लेकिन इस गिमिक के साथ वो वर्ल्ड चैंपियन कभी नहीं बन पाएंगे। 1- रॉबर्ट रूड View this post on Instagram Instagram Postरॉबर्ट रूड को WWE का अगला टॉप सुपरस्टार माना जाता था। उन्होंने TNA में बड़ा नाम बनाया था और फिर NXT में भी वो वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहे थे। रॉबर्ट रूड को मेन रोस्टर डेब्यू के बाद कुछ समय तक अच्छी तरह बुक किया गया लेकिन फिर मैनेजमेंट की रुचि उनमें से खत्म हो गई। इसी कारण उनकी बुकिंग में गिरावट आई और वो धीरे-धीरे जॉबर बन गए। वो कुछ मौकों पर टैग टीम चैंपियनशिप जीते हैं लेकिन अब उन्हें पर्याप्त टीवी टाइम भी नहीं मिलता है। रूड जैसे दिग्गज रेसलर को WWE में इस तरह से उपयोग किया जाना बहुत खराब चीज़ है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।