WWE में इस समय कई बड़े सुपरस्टार्स के पास चैंपियनशिप है। WWE ने पिछले कुछ समय में टॉप सुपरस्टार्स को चैंपियन बनाने के साथ ही नए रेसलर्स को भी बड़ा नाम बनाने का मौका दिया है। WWE में ढेरों टाइटल्स हैं और इसी कारण सुपरस्टार्स के पास चैंपियन बनने के ज्यादा चांस रहते हैं।WWE में लगातार टाइटल चेंज होते आए हैं। आगे जाकर कुछ सुपरस्टार्स अपने टाइटल को गंवा सकते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो शायद कई महीनों तक चैंपियन बने रह सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में चर्चा करने वाले हैं जो लंबे समय तक चैंपियन रह सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर View this post on Instagram Instagram Postबियांका ब्लेयर ने WrestleMania 38 में बैकी लिंच को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी और वो नई विमेंस चैंपियन बन गई थीं। Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतना उनके लिए एक बड़ा मौका था और वो जरूर लंबे समय तक चैंपियन रह सकती हैं। ब्लेयर एक ऐसी सुपरस्टार हैं जिन्हें हराना हर किसी के लिए मुश्किल रहा है।इसी वजह से उनसे टाइटल लेना काफी ज्यादा मुश्किल रहेगा। Raw रोस्टर में अभी उतना दम भी नहीं है और इसी वजह से वो थोड़े समय तक चैंपियन बनी रह सकती हैं। ब्लेयर को बतौर चैंपियन जबरदस्त फायदा मिल सकता है। उनका अंतिम टाइटल रन शानदार रहा था और वो इसे भी अपने प्रदर्शन से यादगार बना सकती हैं।3&2- द उसोज़ View this post on Instagram Instagram Postद उसोज के पास इस समय SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप है और रोमन रेंस के साथ रहने से उन्हें फायदा हुआ है। वो अभी सबसे लंबे समय तक SmackDown टैग टीम चैंपियंस रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। उसोज़ जल्द ही Raw टैग टीम टाइटल्स को भी अपने साथ जोड़ सकते हैं।उनका चैंपियनशिप रन थोड़ा लंबा रह सकता है क्योंकि अभी WWE में वो सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। उनसे बेहतर टैग टीम जोड़ी ढूँढना इस समय मुश्किल है। इसी वजह से अभी उन्हें चैंपियन बनाए रखना ही अच्छी चीज़ होगी। वो अगले कुछ महीनों तक टाइटल्स को अपने पास ही रख सकते हैं।1- रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के पास काफी समय से यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और उन्होंने कुछ समय पहले ही WWE टाइटल पर भी कब्जा किया था। साथ ही उन्होंने दोनों टाइटल्स को यूनिफाइड किया और वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने। रोमन ने चैंपियन के तौर पर अच्छा काम किया है और अब उनके पास दोनों वर्ल्ड टाइटल्स आ गए हैं।WWE उनके टाइटल रन को अच्छा बनाना चाहेगा ताकि फैंस इसे सालों तक याद रखने में सफल हो। कुछ समय पहले खबरें भी सामने आई थी कि रोमन रेंस से इस समय चैंपियनशिप लेने के कोई प्लान्स नहीं है। WWE उन्हें लंबे समय तक चैंपियन बनाए रखना चाहता है और यह चीज़ जरूर सही साबित हो सकती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।