Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हाल ही में कंपनी के साथ नई डील साइन की है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन अब WWE प्रोग्रामिंग और लाइव इवेंट्स में कुछ लिमिटेड डेट्स पर ही दिखेंगे। इसलिए पिछले कुछ समय से इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि द ब्लडलाइन (The Bloodline) में और भी सदस्य शामिल हो सकते हैं।ऐसे कई काबिल सुपरस्टार्स हैं जो द ब्लडलाइन का मेंबर बनने के लिए अच्छे विकल्प हैं। कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिनका रोमन रेंस और द उसोज से असल जिंदगी में खून का रिश्ता है। यह बात तो तय है कि कुछ नए मेंबर्स के ब्लडलाइन में शामिल होने से यह ग्रुप पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो जाएगा। इस लिस्ट में हम ऐसे 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जो आने वाले वक्त में द ब्लडलाइन का हिस्सा बन सकते हैं।4- पूर्व WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन नेओमी View this post on Instagram Instagram Postनेओमी मई में Raw के एपिसोड से वॉकआउट के बाद अभी तक टीवी पर नहीं दिखी हैं। इसके बाद उन्हें कंपनी से अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। पूर्व विमेंस चैंपियन सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं लेकिन उनकी वापसी की अभी तक कोई खबर नहीं आई है।नेओमी मौजूदा WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन जिमी उसो की पत्नी हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नेओमी का ब्लडलाइन से संबंध होने के कारण वो जल्द ही वापसी करके ग्रुप का हिस्सा बन सकती हैं। पहले भी ब्लडलाइन में किसी वमेन्स सुपरस्टार के शामिल होने की चर्चा थी और निश्चित ही नेओमी इसका सबसे बेहतर विकल्प रहेंगी।3- पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन View this post on Instagram Instagram Postपिछले कुछ महीनों से सैमी जेन द उसोज़ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें ग्रुप का सम्माननीय ' उस' बना दिया गया है। अभी तक ऐसा नहीं लग रहा है कि ट्राइबल चीफ रोमन रेंस ने सैमी जेन को ब्लडलाइन में शामिल होने की इजाजत दे दी है।Smackdown में रोमन रेंस की वापसी के बाद सैमी जेन उन्हें प्रभावित करने की काफी कोशिश करते हुए दिखे हैं। हेड ऑफ द टेबल के शो में कम दिखने के कारण ब्लडलाइन में सैमी जेन को शामिल करने का यह सही समय है। सैमी जेन भी ट्राइबल चीफ के लिए अपनी वफादारी साबित कर चुके हैं।2- NXT स्टार सोलो सिकोआ View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने NXT में डेब्यू के बाद से काफी प्रभावित किया है। अभी वो सिंगल्स रन को एन्जॉय कर रहे हैं। जिमी और जे उसो के भाई होने के नाते यह हैरानी की बात है कि उन्हें अभी तक ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं बनाया गया है। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स की माने तो सिकोआ मेन रोस्टर में आकर जल्द ही ब्लडलाइन का हिस्सा बनने वाले हैं।सिकोआ के आने के बाद रेंस भले ही WWE से थोड़े समय तक दूर रहे लेकिन ब्लडलाइन का दबदबा रोस्टर में और भी बढ़ेगा। सिकोआ का असल जिंदगी में भी रोमन रेंस और द उसोज से खून का रिश्ता होने के कारण उनका स्टेबल में शामिल होना उचित दिखाई देता है। अब देखना होगा कि सोलो मेन रोस्टर में कब डेब्यू करते हैं।1- सोन्या डेविल View this post on Instagram Instagram Postसोन्या डेविल अब WWE ऑफिशियल नहीं हैं लेकिन वो उनमें से हैं जो अपने फायदे के लिए पावर को इस्तेमाल करना जानती हैं। अब डेविल Raw या Smackdown की अथॉरिटी फिगर नही हैं तो वो खुद को WWE के सबसे ताकतवर सुपरस्टार के साथ मिला सकती हैं।डेविल के ब्लडलाइन में शामिल होने से वो विमेंस डिवीजन को कंट्रोल कर सकती हैं। यह रेंस और डेविल दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह पार्टनरशिप उन्हें एडम पीयर्स के सामने काफी मजबूती देगी। बता दें कि पिछले हफ्ते डेविल ने पीयर्स को थप्पड़ मारा था। ब्लडलाइन की मदद से डेविल फिर से एक बार विमेंस चैंपियनशिप पर अपना निशाना साध सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।