WWE: WWE में सफल होने के लिए स्टार्स को खुद में कई बदलाव करने पड़ते हैं। कभी-कभी अपने कैरेक्टर की वजह से भी उन्हें लुक में चेंज करना पड़ता है। लुक हमेशा से ही उनके कैरेक्टर के करीब होता है। उदहारण के लिए बेली (Bayley) ने हील टर्न के बाद अपना हेयर स्टाइल में बदलाव किया था। गुंथर ने भी मेन रोस्टर में डेब्यू करने से पहले अपने वजन को कम किया था। इसमें कई बार स्टार्स खुद ही अपने लुक को चेंज कर देते हैं, जबकि कई बार WWE ही उन्हें अपना लुक बदलने को कहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि WWE ने रोमन रेंस को भी एक बार अपने लुक में बदलाव करने को कहा था। खैर, आइए जानते हैं उन 4 मौजूदा स्टार्स के बारे में, जिन्होंने अपने लुक में बदलाव किया है। 4- WWE सुपरस्टार डॉल्फ ज़िगलरСячѕтаllіzеᴅ Dяеамѕ@AngelicIllusion#DolphZiggler introduces #RicardoRodriguez/@RRWWE to the table the hard way.2#DolphZiggler introduces #RicardoRodriguez/@RRWWE to the table the hard way. https://t.co/puaL0UIn17WWE सुपरस्टार डॉल्फ ज़िगलर करीब डेढ़ दशक से कंपनी के साथ हैं। उन्होंने 2006 में स्पिरिट स्क्वाड के साथ WWE में डेब्यू किया था। इस ग्रुप के टूटने के बाद उन्हें फिर से डेवेलपमेंटल ब्रांड में भेज दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने 2008 में सिंगल्स स्टार के रूप में डेब्यू किया था।2011 में डॉल्फ ज़िगलर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। इस दौरान WWE ने उनके लुक में बदलने करने का निर्णय लिया था, जिस वजह से उन्हें अपने बालों को काटना पड़ा था। हालांकि, बाद में WWE ने उन्हें अपने बाल बढ़ाने को कह दिया था और कुछ समय बाद वो अपने पुराने लुक में नज़र आने लगे थे। 3- पूर्व WWE SmackDown विमेंस चैंपियन कार्मेलाlucas! birthday in 11 days 🥳@sportsinsig1018This is a #Carmella appreciation tweet hope your doing well queen 🤍20223This is a #Carmella appreciation tweet hope your doing well queen 🤍 https://t.co/LRAqhqQUrwकरीब तीन साल तक NXT में रहने के बाद कार्मेला ने जुलाई 2016 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इस दौरान वो स्पोर्टिंग हेयर स्टाइल में नज़र आ रही थीं। हालांकि, मेन रोस्टर में दो साल रहने के बाद उन्होंने अपने हेयर स्टाइल को चेंज कर दिया था।उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने लुक को चेंज को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि अपने हेयर स्टाइल को बदलने का फैसला उनका था। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में ट्वीटर पर फैंस को जवाब देते हुए बताया था कि उन्हें अब अपना लुक बदलने की परमिशन नहीं है।2- WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंसRoman Reigns@WWERomanReignsLife on the Island of Relevancy. #WWECastle #AndStill280873200Life on the Island of Relevancy. #WWECastle #AndStill https://t.co/osSERC7IFpWWE में साइन होने से पहले रोमन रेंस फुटबॉल में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे थे।हालांकि, उन्हें इस गेम से 2008 में ही रिटायर होना पड़ा था। रिटायर होने के बाद रोमन रेंस अपनी बहन के फर्नीचर के बिजनेस से जुड़ गए थे, जिसके बाद 2010 में ही WWE ने उन्हें साइन करने का फैसला किया था।साइन करने के बाद WWE ने उन्हें अपना वजन कम करने को कहा था। इस बात का खुलासा खुद जिम रॉस ने किया था, जिसके बाद रोमन रेंस ने अपने वजन को कम किया। रोमन रेंस इस समय प्रो-रेसलिंग के सबसे बड़े स्टार हैं और वो अपने लुक की वजह से दुनियाभर में जाने जाते हैं।1- पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन नटालियाNattieByNature.Weebly.com@natbynaturecomNattie Twitter Pic Of The Day - 10/7/22 #Nattie #Natalya #NatalyaNeidhart #NattieNeidhart @NatbyNature1Nattie Twitter Pic Of The Day - 10/7/22 #Nattie #Natalya #NatalyaNeidhart #NattieNeidhart @NatbyNature https://t.co/pdHOmx39Ukजब नटालिया ने WWE में डेब्यू किया था, तब बेथ फीनिक्स विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार थीं। इस दौरान नटालिया का लुक भी बेथ फीनिक्स से काफी ज्यादा मिलता-जुलता था। इस वजह से कंपनी ने उन्हें अपना हेयर स्टाइल चेंज करने को कहा था।हाल ही में नटालिया ने बताया था कि वो अपने रेड हेयर लुक को पसंद नहीं करती थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने हेयर स्टाइल में बदलाव किया था और अपने पुराने लुक में वापस आ गई थीं। मौजूदा समय में नटालिया को WWE की सबसे अनुभवी विमेंस सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।