4 मौजूदा WWE Superstars जो पांच साल पहले बिल्कुल अलग दिखते थे

..
WWWE लुक बदलने के लिए प्रसिद्ध है
WWWE लुक बदलने के लिए प्रसिद्ध है

WWE अपने टैलेंट्स के लुक पर काफी ध्यान देती है। सुपरस्टार्स को बिना बताए अपना लुक बदलने की इजाजत नहीं होती है। कुछ सुपरस्टार्स के साथ यह होता कि कंपनी में आने के बाद उन्हें कोई नया लुक दिया जाता है। टैलेंट्स के पहले के लुक को देखकर यह बताना बहुत ही मुश्किल होता है कि आज दोनों एक ही हैं।

Ad

कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स आज बिल्कुल ही अलग दिखते हैं, जैसे हॉल ऑफ फेमर सनी जो अपने WWE लुक से बिल्कुल ही अलग नजर आती हैं। ऐसे ही कुछ मौजूदा WWE स्टार्स हैं जिनके पहले और आज के लुक में बहुत ज्यादा अंतर है।

आज के आर्टिकल में हम 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जो पाँच साल पहले बिल्कुल ही अलग दिखते थे।

# पूर्व WWE NXT विमेंस चैंपियन राकेल रॉड्रिगेज

क्या दोनों में अंतर दिख रहा है?
क्या दोनों में अंतर दिख रहा है?

2016 में राकेल रॉड्रिगेज ने WWE के साथ करार किया जहां वो NXT ब्रांड का हिस्सा बनीं। NXT में बिताए अपने समय में वो NXT की टॉप फीमेल कंपटीटर थीं। रॉड्रिगेज ने एक बार NXT विमेंस चैंपियनशिप और पूर्व NXT स्टार डकोटा काई के साथ दो बार NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थीं।

Ad

इस साल की शुरुआत में रॉड्रिगेज ने Smackdown में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया। टेक्सस की रहने वाली राकेल 5 साल पहले अपने आज के लुक से बिल्कुल ही अलग दिखती थीं। उनके इस बदलाव में यह साफ नजर आता है कि रॉड्रिगेज पहले की तुलना में आज ज्यादा मस्कुलर दिखती हैं।

#3 NXT स्टार निकिता लॉयंस

निकिता 2022 में (बाएं ) और 2017में (दायें)
निकिता 2022 में (बाएं ) और 2017में (दायें)

Women of Wrestling में कुछ साल बिताने के बाद निकिता लॉयंस ने 2021 में विंस मैकमैहन की कंपनी जॉइन की। दिसंबर 2021 में 205 लाइव शो में निकिता ने अमारी मिलर के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। हालांकि, बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन के बावजूद मौजूदा NXT स्टार को हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

NXT 2.0 में आने के बाद से निकिता ब्रांड की सबसे डॉमिनेंट स्टार्स में से एक हैं। 22 वर्षीय NXT स्टार सिंगल्स रन में अभी तक अपराजित चल रही हैं। लास वेगास से आने वाली निकिता का लुक 5 साल पहले की निकिता से काफी बदल गया है। लॉयंस के बॉडी शेप के अलावा उनका हेयर स्टाइल भी अलग है।

#2 पूर्व NXT विमेंस टैग टीम चैंपियन जिजी डोलिन

क्या दोनों एक ही हैं?
क्या दोनों एक ही हैं?

जिजी डोलिन ने लगभग 6 साल तक इंडिपेंडेंट सर्किट में रेसलिंग की है। उन्होंने 2021 में स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन में आने से पहले AEW में भी कुछ मैच लड़े हैं। साल के अंत में वो जेसी जेन और मौजूदा NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज के साथ टॉक्सिक अट्रेक्शन ग्रुप का हिस्सा बनीं।

Ad

पिछले नौ महीनों में जिजी और जेसी ने दो बार NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया है। डोलिन के लुक की बात करें तो वो 2017 में बिल्कुल अलग दिखती थीं। सबसे बड़ा अंतर उनके बालों के कलर में देखा जा सकता है। पहले जहां जिजी कि बाल काले थे वहीं आज वो ऑरेंज कलर के हैं।

#1 Raw सुपरस्टार वीर महान

WWE में आने के बाद और पहले के वीर महान
WWE में आने के बाद और पहले के वीर महान

कई सालों तक प्रोफेशनल बेसबॉल खेलने के बाद 2018 में भारतीय मूल के वीर महान ने WWE के साथ करार किया। लगभग 3 साल NXT का हिस्सा रहने के बाद 2021 में उन्होंने मेन रोस्टर डेब्यू किया। फिलहाल कंपनी के रेड ब्रांड शो में उन्हें जबरदस्त पुश दिया जा रहा है, साथ ही वीर का प्रदर्शन भी बेहद डॉमिनेंट और प्रभावी है।

Ad

33 वर्षीय महान Raw में डेब्यू के बाद सिंगल्स मुकाबलों में अपराजित चल रहे हैं। वीर के WWE जॉइन करने से पहले के लुक को देखे तो वो एकदम ही अलग दिखाई देते हैं। अभी उन्होंने लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी रखी हुई है जबकि पाँच साल पहले की फोटो में वो छोटे बाल और बिना दाढ़ी के नजर आ रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications