4 फेमस WWE Superstars जो साल 2022 में अबतक शादी के बंधन में बंध चुके हैं

WWE के कई फेमस सुपरस्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंध चुके हैं
WWE के कई फेमस सुपरस्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंध चुके हैं

WWE के कई मौजूदा और पूर्व सुपरस्टार्स के लिए साल 2022 की शुरुआत निजी तौर पर काफी अच्छे तरीके से हुई। कई सुपरस्टार्स ने नए सफर की शुरुआत की और शादी के बंधन में बंध गए। अभी कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो जल्द ही इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इसमें शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का नाम प्रमुख है।

पहले WWE सुपरस्टार्स के पर्सनल रिलेशनशिप ज्यादा पब्लिक नहीं किया जाता था, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में इसे छुपाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। आपको बता दें पिछले साल ही सैथ रॉलिंस ने सोशल मीडिया के जरिए ही बैकी लिंच के साथ शादी का ऐलान किया था। इसके अलावा डैना ब्रुक, निकी बैला, शेमस जैसे सुपरस्टार्स भी इसी लिस्ट में शामिल हैं।

इसी हफ्ते में ही WWE के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स ने शादी करते हुए अपने नए सफर की शुरुआत की है। इसी वजह से हम उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जो 2022 में अभी तक शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

#) WWE NXT 2.0 सुपरस्टार हार्लेंड

NXT 2.0 में परफॉर्म करने वाले हार्लैंड ने इसाबेला को तीन डेट किया था और उन्होंने फरवरी में सगाई की थी। इसके बाद मार्च 2022 में यह दोनों सुपरस्टार्स शादी के बंधन में बंध गए थे। हार्लैंड ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की तस्वीरों को भी साझा किया। उन्होंने जबरदस्त कैप्शन भी दिया और लिखा,

"माई राइड और डाई। मेरा सबकुछ। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। Mr और MRS बोड्रिक्स

हार्लैंड ने साल 2021 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और यहां तक कि उन्हें दूसरा ब्रॉक लैसनर भी कहा था। आपको बता दें कि इस समय हार्लैंड WWE NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर के साथ स्टोरीलाइन में शामिल हैं।

#) WWE सुपरस्टार कार्मेला और Raw कमेंटेटर कोरी ग्रेव्स

कार्मेला और कोरी ग्रेव्स काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और 2019 में उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पिछले साल सगाई की थी। इसके बाद पिछले हफ्ते दोनों सुपरस्टार्स ने शादी करते हुए नए सफर की शुरुआत की। दोनों की शादी में जॉन मोक्सली, हैप्पी कॉर्बिन, नटालिया, बेली, रेने यंग जैसे सुपरस्टार्स भी शामिल हुए।

पिछले हफ्ते हुए WrestleMania 38 में कार्मेला और क्वीन वेगा अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को हार गए थे। यह देखना होगा कि कार्मेला की वापसी कब होती है और क्या एक बार फिर चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल होती हैं या उनके लिए कुछ और प्लान किया जाता है।

#) WWE की पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस

WWE में भले ही पूर्व Raw विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस को नहीं देखा गया है और फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। अभी उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन ब्लिस ने अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दे दी है। ब्लिस ने अपने पार्टनर रयान कैबारा के साथ शादी कर ली है।

इस फेमस कपल ने नवंबर 2020 में सगाई की थी और आखिरकार उन्होंने शादी भी कर ली है। ब्लिस ने अपनी शादी को प्राइवेट ही रखा और 9 अप्रैल को ही उन्होंने शादी की। एक बात तो साफ है कि हो सकता है फैंस को ब्लिस की रिंग में वापसी का अभी इंतजार करना होगा। ब्लिस ने अपना आखिरी मैच Elimination Chamber 2022 में लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!