WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है और हील के तौर पर इस सुपरस्टार ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। रोमन रेंस का टाइटल रन शानदार रहा है और उन्होंने कई बार इसे डिफेंड किया है। रोमन रेंस जल्द ही WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड चैंपियन रहने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।रेंस एक हील सुपरस्टार हैं। इसी वजह से वो हमेशा फैंस के खिलाफ बोलना पसंद करते हैं और वो फैन फेवरेट सुपरस्टार्स के साथ दुश्मनी में आते हैं। रोमन रेंस के मैच हमेशा ही खास और रोचक रहे हैं। हालांकि, उनके मुकाबले में कई बार इंटरफेरेंस होती है। उनके भाई द उसोज़ आकर उनकी मदद करते हैं। इसी कारण रोमन रेंस अपने ज्यादातर मैच जीत जाते हैं। View this post on Instagram Instagram Postइस साल रोमन रेंस ने कई सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया है। हालांकि, ट्राइबल चीफ ने कई बार चीटिंग का सहारा लिया है वहीं कुछ ऐसे भी मौके आए हैं जब उन्होंने बिना किसी चीटिंग के सुपरस्टार्स को क्लीन हराया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें रोमन रेंस ने 2021 में क्लीन हराया है।4- WWE दिग्गज जॉन सीना View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना और रोमन रेंस के बीच SummerSlam 2021 में एक यादगार मैच देखने को मिला था। इस मैच से काफी उम्मीदें थी और दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से बिल्कुल निराश नहीं किया। जॉन सीना ने WWE में वापसी करते हुए रोमन को चैलेंज किया था और इसी कारण यह मुकाबला देखने को मिला।जॉन सीना को हराना आसान नहीं है और इसी कारण लग रहा था कि ट्राइबल चीफ यहां अपने भाइयों की मदद ले सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस दिग्गज के खिलाफ SummerSlam के मेन इवेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना किसी चीटिंग के सीना जैसे फेमस स्टार को हरा दिया। उन्हें इस क्लीन जीत से भविष्य में फायदा मिलेगा।