WWE के 4 मौजूदा सुपरस्टार्स जिनका फिनिशर बहुत बेकार है

WWE में कुछ सुपरस्टार्स के फिनिशर्स काफी निराशाजनक है
WWE में कुछ सुपरस्टार्स के फिनिशर्स काफी निराशाजनक है

WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग में फिनिशर्स का सबसे अहम किरदार है। रेसलर्स कई अलग-अलग मूव्स का उपयोग करते हैं। इन मूव्स के अलावा सुपरस्टार्स के पास एक फिनिशर रहता है। असल में यह एक खास मूव रहता है जिसे सुपरस्टार्स मैच खत्म करने के लिए उपयोग करते हैं। WWE इतिहास में स्पीयर, स्टनर, F5, RKO और चोकस्लैम जैसे कई यादगार फिनिशर्स देखने को मिले हैं जो आज भी फैंस द्वारा पसंद किए जाते हैं।

WWE में इस समय कुछ सुपरस्टार्स हैं जिनका फिनिशर काफी शानदार है। हालांकि, कई ऐसे भी रेसलर्स हैं जिनका फिनिशर सबसे ज्यादा निराशाजनक है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका फिनिशर एकदम बकवास है और उन्हें बदलाव की सख्त जरूरत है।

4- WWE सुपरस्टार कोफी किंग्सटन

कोफी किंग्सटन ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। उनके पास जबरदस्त टैलेंट है और इसका प्रदर्शन वो कई अच्छे मैचों में कर चुके हैं। किंग्सटन को WWE में काम करते हुए 10 से ज्यादा साल हो गए हैं। उन्होंने पहले सिंगल्स स्टार के रूप में काफी संघर्ष किया। बाद में उन्हें टैग टीम डिवीजन में सफलता मिली और उनकी टीम न्यू डे पूरी दुनिया मे फेमस हो गई।

कोफी किंग्सटन ने WWE चैंपियनशिप जीती हुई है और उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में बढ़िया सफलता मिली है। उनके लगभग सभी रेसलिंग मैच बढ़िया रहते हैं लेकिन इनका अंत खास नहीं बन पाता है। दरअसल, उनका फिनिशर 'ट्रबल इन पैराडाइस' उतना खास नहीं है। यह मूव देखने में एक साधारण टेकडाउन की तरह लगता है।

कोई भी नया फैन देखकर इस मूव से प्रभावित नहीं हो पाता है। किंग्सटन को अपने फिनिशर में बदलाव की सख्त जरूरत है क्योंकि उनका मौजूदा मूव निराशाजनक लगता है। अगर वो इसी मूव का उपयोग डबल टीम में अपने साथियों के साथ करते हैं तो यह मूव रोचक लगता है लेकिन बतौर सिंगल्स स्टार उन्हें जल्दी ही एक नया मूव लाने की जरूरत है।

3- नेओमी

नेओमी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है और हर कोई उन्हें WWE में सफलता हासिल करते हुए देखना चाहता है। नेओमी अपने फिनिशर के तौर पर 'द रियर व्यू' का उपयोग करती हैं। वो यहां अपनी बैक से विरोधी को धराशाई करती हैं। नेओमी को इस मूव द्वारा काफी सफलता मिली है लेकिन यह सही मायने में एक खराब फिनिशर है।

यह एक साधारण टेकडाउन की तरह लगता है। नेओमी इस मूव को अच्छे से परफॉर्म करती हैं लेकिन यह फिनिशर की तरह इस्तेमाल करने लायक मूव नहीं है। नेओमी टॉप रोप से बढ़िया मूव्स का उपयोग करती हैं और वो फिनिशर्स के तौर पर अच्छा विकल्प रह सकते हैं। उन्हें अपना फिनिशर जल्द से जल्द बदलने की जरूरत है।

2- डॉल्फ ज़िगलर

डॉल्फ ज़िगलर ने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। इस सुपरस्टार के पास काफी टैलेंट है और इसी कारण उन्हें WWE में सफलता मिली है। ज़िगलर अपनी रेसलिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन उनका मौजूदा फिनिशर उतना खास नहीं है। वो अभी अपने फिनिशर के रूप में सुपरकिक का इस्तेमाल करते हैं।

इस मूव का उपयोग कई रेसलर्स करते हैं और यह फिनिशर के तौर पर उतना खास नहीं है। इसके पहले वो ज़िग-जैग मूव को अपने फिनिशर के रूप में उपयोग करते थे और वो काफी अनोखा था। उनका मौजूदा फिनिशर उतना खास नहीं है। ज़िगलर को अपना पुराना फिनिशर वापस लाना चाहिए।

1- ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी को ड्राफ्ट के बाद Raw में लाया गया और इसके बाद से उन्हें बढ़िया पुश मिल रहा है। वो लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। वो Survivor Series में टीम Raw का हिस्सा भी थे और उनका प्रदर्शन बढ़िया था। ऑस्टिन थ्योरी के पास अच्छा लुक और रेसलिंग स्किल्स है। उनका कैरेक्टर भी काफी अनोखा है।

वो WWE में जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल कर सकते हैं लेकिन उनका फिनिशर काफी निराशाजनक है। ऑस्टिन थ्योरी फिनिशर के तौर पर ATL का उपयोग करते हैं। वो अपने विरोधी को कंधे पर उठाते हैं और फिर नीचे लाते हुए कटर लगा देते हैं। उनका यह मूव देखने में काफी अजीब लगता है और उनके अपने फिनिशर में बदलाव करने की जरूरत है।

Quick Links