WWE: हाल ही में कई WWE सुपरस्टार्स ने शादी की है। इस साल अप्रैल में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने अपने बॉयफ्रेंड रायन कबरेरा (Ryan Cabrera) से शादी कर ली है। उनके अलावा मई में पूर्व WWE सुपरस्टार एंड्राडे एल इडोलो (Andrade El Idolo) ने अपनी गर्लफ्रेंड शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) से शादी कर ली थी।इसके अलावा कई फीमेल WWE स्टार्स ने हाल ही में सगाई भी की है। इसी कड़ी में NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज ने भी अपने बॉयफ्रेंड को शादी के लिए हां बोल दिया है, जिसके बाद ये सुपरस्टार्स इस महीने के अंत तक शादी भी कर लेंगे। इसलिए आइए जानते हैं 4 WWE फीमेल सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने सगाई कर ली है।4- WWE सुपरस्टार डैना ब्रुक View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार डैना ब्रुक के बॉयफ्रेंड डैलस मैककार्वर का 2017 में निधन हो गया था। इस हादसे के बाद वो कई रिलेशनशिप में रही हैं। हालांकि, इस दौरान उनका कोई भी रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं टिका सका। 2019 में उन्होंने बॉक्सर यूलिसिस डियाज को डेट करना शुरू किया था।ब्रुक ने जुलाई 2021 में अपनी सगाई का ऐलान कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। अभी तक उन्होंने अपनी शादी की तारीख को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है।फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही शादी कर सकती हैं।3- मैकेंजी मिशेलमैकेंजी मिशेल ने विक जोसेफ के साथ सगाई की हुई हैमैकेंजी मिशेल और उनके बॉयफ्रेंड विक जोसेफ एक साथ WWE में ही काम करते हैं। मैकेंजी मिशेल जहां बैकस्टेज अनाउंसर के रूप में नजर आती हैं, वहीं विक जोसेफ NXT कमेंटेटर के रूप में दिखाई देते हैं। ये दोनों ही स्टार्स 2019 से ही WWE से जुड़े हुए हैं।इन दोनों स्टार्स ने शुरुआत से ही अपने रिश्ते को बहुत ज्यादा प्राइवेट रखा हुआ था। हालांकि, पिछले साल नवंबर में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने और विक जोसेफ ने सगाई कर ली है। दोनों ही स्टार्स ने अभी तक अपनी शादी की डेट्स को लेकर कुछ भी नहीं बताया है।2- आईवी नाईल View this post on Instagram Instagram Postआईवी नाईल ने बेहद कम समय में NXT यूनिवर्स में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। फैंस उन्हें डायमंड माइन के मेंबर के रूप में काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस उनके इन-रिंग वर्क से भी काफी ज्यादा खुश हैं। WWE उन्हें NXT की फ्यूचर स्टार के रूप में देखा रहा है।इस साल फरवरी में आईवी नाईल ने अपने फैंस को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया था कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अरी मेलिनकॉफ-लेवी से सगाई कर ली है। हालांकि, उन्होंने भी अपनी शादी को लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया है।1- NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोजNXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड टीनो से सगाई की हैNXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज ने सभी को हैरान करते हुए अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है।उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए फैंस को इस बात की न्यूज दी है। उन्होंने पूर्व WWE स्टार टीनो सैबटेली से सगाई की है। यह दोनों ही स्टार्स पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।दोनों स्टार्स 2018 में WWE Hall of Fame सेरेमनी में एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते पर मुहर लग गई थी। बता दें कि WWE ने टीनो सैबटेली को साल 2021 में रिलीज कर दिया था। वहीं, अगर मैंडी की बात करें तो वो अभी NXT विमेंस चैंपियन हैं और फैंस उनके हील वर्क को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।