WWE: हाल ही में कई विमेंस WWE सुपरस्टार्स ने शादी की है। शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) जैसे बड़े नाम हैं, जिनकी थोड़े समय पहले शादी हुई है। शार्लेट फ्लेयर ने इस साल मई में पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एंड्राडे एल इडोलो (Andrade El Idolo) से शादी की थी। इसके अलावा एलेक्सा ब्लिस ने प्रसिद्ध म्यूजिशियन रायन कबरेरा (Ryan Cabrera) से भी शादी कर ली है।हाल ही में NXT चैंपियन मैंडी रोज ने भी अपने सगाई का ऐलान किया है। उनके अलावा आईवी नाईल ने भी सगाई की है। हालांकि, कुछ रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चलते हैं और बाद में वो सुपरस्टार्स अलग हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका थोड़े समय पहले ही ब्रेकअप हुआ है। 4- रिया रिप्लीᗞᏆᏞᗴᗴᑭ ⅅK ᎫᎪᏆᏢᎪᏞ💙@DileepWWENew Mirror Pic of Rhea Ripley With Demetri ACTION Jackson at GYM! @RheaRipley_WWE 4New Mirror Pic of Rhea Ripley With Demetri ACTION Jackson at GYM! @RheaRipley_WWE 😍😘❤️ https://t.co/PXwBPPaHXj4 साल इंडिपेंडेंट सर्किट में नाम कमाने के बाद रिया रिप्ली को WWE ने 2017 में साइन किया था। इस दौरान वो NXT में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं। इसी बीच दो साल के बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट रेसलर डेमेट्री जैकसन (Demetri Jackson) को डेट करना शुरू किया था।यह दोनों स्टार्स जिम में मिले थे। इस दौरान जैकसन ने अपना करियर शुरू ही किया था। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों कुछ समय के बाद अलग हो गए थे। रिया रिप्ली अब बडी मैथ्यूज को डेट कर रही हैं और वो इस समय जजमेंट डे ग्रुप का हिस्सा भी हैं।3- कोरा जेडSofía@BigTiimeBecksDay of #CoraJade 🤑#Reply with your favorite gif or pic of her Day 2️⃣ of #CoraJade 🤑💜#Reply with your favorite gif or pic of her 😌😍 https://t.co/3PCVulZCaFWWE ने 2021 में कोरा जेड और ब्लैक क्रिश्चियन (ट्रे बैक्सटर) को साइन किया था। इसके बाद से दोनों ही स्टार्स ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, ये दोनों ही स्टार्स ज्यादा समय तक एक ही कंपनी में नहीं रह सके थे और उसी साल नवंबर में कंपनी ने ब्लैक क्रिश्चियन (ट्रे बैक्सटर) को रिलीज कर दिया था।ब्लैक क्रिश्चियन के WWE से रिलीज होने के बाद भी कोरा जेड और वो साथ में थे। हालांकि, इस साल अप्रैल में ये दोनों ही स्टार्स अलग हो गए थे। वहीं, कोरा जेड ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वो इस समय NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर को डेट कर रही हैं।2- WWE NXT विमेंस टैग टीम चैंपियन कटाना चांसWWE NEWS@WWENews60902765Ricochet Wants Kacy Catanzaro On WWE RAW..1Ricochet Wants Kacy Catanzaro On WWE RAW.. https://t.co/fARDQW6msfकटाना चांस और रिकोशे दोनों ने साथ में 2018 में WWE में कदम रखा था। इस दौरान दोनों साथ में ही वर्क कर रहे थे, तभी दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, ये रिलेशनशिप भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2021 में दोनों अलग हो गए थे।इस ब्रेकअप के बाद रिकोशे एक और रिलेशनशिप में आ गए हैं और वो इस समय SmackDown रिंग अनाउंसर समांथा इरविन को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा कटाना चांस भी इस समय दूसरे रिलेशनशिप में हैं। वो इस समय किसी नौफल अबौएलहौडा (Naoufal Abouelhouda) नाम के शख्स को डेट कर रही हैं।1- बेलीAaron Solo@AaronSoloAEW6563363https://t.co/EjQcHRHNJ1WWE का हिस्सा बनने से पहले बेली इंडिपेंडेंट सर्किट का हिस्सा थीं। यहीं पर उनकी मुलाकात AEW स्टार आरोन सोलो से हुई थी जिसके बाद इन दोनों ही स्टार्स ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने 2016 में सगाई का भी ऐलान कर दिया था। फैंस को उम्मीद थी कि ये दोनों ही स्टार्स जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों ने फरवरी 2021 में सभी को हैरान करते हुए अपनी सगाई तोड़ दी थी, जिसके बाद AEW स्टार आरोन सोलो ने बताया था कि दोनों ही स्टार्स भविष्य में एक अलग तरह की लाइफ चाहते थे, जिस वजह से दोनों ने इस सगाई को तोड़ने का फैसला किया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।