4 चोटिल WWE सुपरस्टार्स और उन्हें वापसी के बाद क्या करना चाहिए

चोटिल WWE सुपरस्टार्स
चोटिल WWE सुपरस्टार्स

जिंदर महल

पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल पिछले 2-3 सालों से चोटों से घिरे रहे हैं। जून 2019 में लगी चोट के बाद अप्रैल 2020 में उनकी वापसी हुई थी। लेकिन एक महीने बाद घोषणा की गई कि उन्हें एक बार फिर सर्जरी से गुजरना होगा।

उनकी वापसी के समय कयास लागे जा रहे थे कि वो WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को चैलेंज कर सकते हैं। कंपनी को अभी भी इस प्लान को दरकिनार नहीं करना चाहिए। क्योंकि दोनों रियल लाइफ फ्रेंड्स की दुश्मनी WWE में तहलका मचा सकती है।