WWE SmackDown में डेब्यू करके उथल-पुथल मचाने वाले Jacob Fatu के बारे में 4 बातें जो फैंस को जरूर जाननी चाहिए

Ujjaval
WWE में जैकब फाटू का डेब्यू बेहतरीन रहा (Photo: MLW and WWE.com)
WWE में जैकब फाटू का डेब्यू बेहतरीन रहा (Photo: MLW and WWE.com)

Facts You Didn't Know About Jacob Fatu: WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में जैकब फाटू (Jacob Fatu) ने धमाकेदार डेब्यू किया। वो द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन के नए सदस्य के रूप में आए। उन्होंने उथल-पुथल मचाई।

जैकब ने अकेले दम पर केविन ओवेंस, रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की हालत खराब कर दी। कई लोगों को शायद ही जैकब फाटू के बारे में पता होगा। इस आर्टिकल में हम जैकब फाटू से जुड़ी 4 ऐसी बातों के बारे में जानेंगे, जिनके बारे में फैंस को शायद पता नहीं होगा।

4- WWE दिग्गज रोमन रेंस के परिवार के सदस्य हैं जैकब फाटू

जैकब फाटू असल में रोमन रेंस के परिवार के एक अहम सदस्य हैं। द उसोज़ और रोमन रेंस का जिस तरह कजिन का रिश्ता है। उसी तरह से रोमन और जैकब फाटू का भी रिश्ता है। उन्होंने भी अपने फैमिली के अन्य सदस्यों की तरह रेसलिंग को करियर के रूप में चुना।

देखा जाए तो रोमन असल में जैकब के अंकल लगते हैं लेकिन जिस तरह से वो अंकल होने के बावजूद उसोज़ को अपने भाइयों के रूप में सम्बोधित करते हैं। उसी तरह से वो जैकब को भी अपना कजिन ही मानते हैं।

3- WWE में आने से पहले जैकब फाटू MLW में 819 दिनों तक चैंपियन रहे थे

जैकब फाटू ने WWE में आते ही अपना बड़ा प्रभाव छोड़ा। उनके मूव्स और साइज द्वारा दिख रहा था कि वो पूरी तरह तैयार हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि जैकब को लड़ते हुए काफी अनुभव हो गया है। वो NJPW और MLW जैसे प्रमोशन्स का हिस्सा रहे हैं।

जैकब ने MLW की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। वो इस कंपनी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक MLW वर्ल्ड चैंपियन रहने वाले सुपरस्टार हैं। उन्होंने टाइटल को 819 दिनों तक होल्ड किया था और उन्हें हरा पाना कई सारे बड़े स्टार्स के लिए मुश्किल होता जा रहा था। इससे पता चलता है कि जैकब एक टफ सुपरस्टार हैं।

2- 127 किलो के होने के बावजूद WWE स्टार जैकब फाटू हाई-फ्लाइंग मूव्स परफॉर्म करते हैं

WWE में हर एक रेसलर का लड़ने का तरीका अलग रहता है। छोटे साइज के स्टार्स अमूमन हाई-फ्लाइंग मूव्स द्वारा विरोधियों की हालत खराब करने की कोशिश करते हैं। इसमें सबसे अच्छे उदाहरणों में रिकोशे और रे मिस्टीरियो जैसे रेसलर्स का नाम शामिल है।

दूसरी ओर ब्रॉन स्ट्रोमैन, बिग शो और द ग्रेट खाली जैसे जायंट स्टार्स भी अपने काम से प्रभावित करने में सफल होते हैं। जैकब फाटू उन कुछ चुनिंदा रेसलर्स में से एक हैं, जो 127 किलो के होने के बावजूद रिंग में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के साथ ही हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाने में सक्षम हैं। उन्हें पहली बार देख रहे फैंस यह जानकर जरूर शॉक रह गए होंगे।

1- जैकब फाटू के पिता ने WWE में काम किया हुआ है

जैकब फाटू अनोआ'ई परिवार से आते हैं, यह सभी फैंस को अभी तक तो पता लग गया होगा। कई लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि जैकब फाटू के पिता भी WWE में काम कर चुके हैं। उनके पिता का नाम सैम फाटू है और वो भी एक प्रोफेशनल रेसलर रहे हैं।

सैम ने WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग में टोंगा किड और टामा नाम से काम करते हुए सफलता हासिल की थी। सैम ने WWE में 1983 में कदम रखा था और वो 1988 तक इस प्रमोशन का हिस्सा रहे। सैम फाटू WWC और WCW का भी हिस्सा रहे हैं।

बोनस फैक्ट: कई लोगों के मन में सवाल होगा कि जैकब फाटू का रिश्ता रोमन रेंस और उसोज़ से ज्यादा करीब है लेकिन फिर भी वो सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ के साथ क्यों आए। उन लोगों को बता दें कि टामा और टांगा के पिता हाकू और जैकब के पिता सैम ने आइलैंडर्स नाम की टीम के रूप में काफी समय तक साथ काम किया था। उनका आपस में काफी अच्छा रिश्ता है। दूसरी ओर सोलो सिकोआ उनके अंकल रिकिशी के बेटे हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications