WWE: विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के रिटायर होने के बाद से WWE में काफी ज्यादा बदलाव हो रहे हैं। हाल में ही पूर्व WWE चैंपियन ट्रिपल एच (Triple H) को क्रिएटिव हेड बनाया गया है। उनके क्रिएटिव हेड बनाए जाने के बाद फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में WWE में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। इसकी झलक इस बार समरस्लैम (SummerSlam) में देखने को मिल गई है।डकोटा काई SummerSlam 2022 में बेली और इयो स्काई के साथ नजर आई थीं। डकोटा काई को इस साल की शुरुआत में WWE ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वो इंडिपेंडेंट सर्किट में नजर आ रही थीं। उनकी वापसी के बाद फैंस को उम्मीद है कि WWE उन्हें बड़ा पुश देने वाला है। तो आइए जानते हैं कि 4 स्टार्स के बारे में जो फिर से WWE में वापसी कर सकते हैं।4- पूर्व WWE सुपरस्टार लाना View this post on Instagram Instagram Postलाना को 2021 में WWE ने रिलीज कर दिया था। उनके रिलीज पर फैंस काफी ज्यादा हैरान थे क्योंकि लाना लगातार अपने इन-रिंग वर्क में सुधार कर रही थीं और उनका माइक वर्क भी फैंस को पसंद आ रहा था। हालांकि, रुसेव के AEW में जाने के बाद से ही उन्हें WWE में बैकस्टेज में हीट का सामना करना पड़ा था।WWE से रिलीज होने के बाद लाना ने कई बार कहा है कि ट्रिपल एच उनकी लगातार मदद कर रहे थे। उन्होंने अपने इंटरव्यू में आगे बताया था कि वो चाहते थे कि रुसेव और लाना एक साथ ही नजर आए। हालांकि, बाद में रुसेव को रिलीज कर दिया गया था। ऐसे में अब जब ट्रिपल एच क्रिएटिव कंट्रोल देख रहे हैं तो लाना भी WWE में वापस आ सकती हैं।3- समोआ जो View this post on Instagram Instagram Postसमोआ जो का WWE रन काफी निराशाजनक रहा है। उन्हें WWE ने जनवरी में रिलीज कर दिया था। इसके अलावा मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद भी वो लगातार इंजरी से जूझ रहे थे। इस दौरान वो कमेंट्री करते हुए भी दिखाई दिए थे। हालांकि, WWE से रिलीज होने के बाद वो ROH और AEW में नजर आ चुके हैं।ट्रिपल एच के क्रिएटिव कंट्रोल में आने के बाद अब समोआ जो भी WWE की तरफ एक और बार देख सकते हैं। सामोआ जो के ट्रिपल एच से काफी अच्छे रिश्ते हैं और वो कई बार ट्रिपल एच की तारीफ भी कर चुके हैं। हालांकि, अभी उनका AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में वो यह कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद ही WWE में वापसी कर सकते हैं।2- किलियन डैन View this post on Instagram Instagram Postकिलियन डैन ने NXT के समय के दौरान यह साबित कर दिया था कि वो फ्यूचर में बड़े स्टार बन सकते थे। पीट डन के साथ हुए उनके मैच को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। हालांकि, मेन रोस्टर में WWE उन्हें बेहतर तरह से बुक नहीं कर पाया था।WWE ने बाद में उन्हें रिलीज कर दिया था। उनकी पत्नी निकी A.S.H अभी भी WWE का हिस्सा हैं। ऐसे में वो एक हील के रूप में WWE में वापसी कर सकते हैं। ट्रिपल एच उन्हें एक खतरनाक हील के रूप में भी बुक कर सकते हैं।1- ब्रे वायट View this post on Instagram Instagram Postब्रे वायट को WWE फैंस एक बार फिर से वापस देखना चाहते हैं। ब्रे वायट ने समय के हिसाब से लगातार अपने कैरेक्टर में बदलाव किया हैं। अब WWE में ट्रिपल एच क्रिएटिव हेड हैं तो उनके पास भी अपने कैरेक्टर को और ज्यादा बेहतर करने का मौका होगा।ट्रिपल एच को क्रिएटिव कंट्रोल मिलने के बाद वो चीज़ों को बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। वो ब्रे वायट को एक बार फिर से WWE में वापस लाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान ब्रे वायट अपने कैरेक्टर पर कंट्रोल भी रख सकते हैं। इससे वो अपने कैरेक्टर और ज्यादा अच्छा बना सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।