Royal Rumble: WWE ने अपने अगले प्रीमियम लाइव इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट को होने में अब एक महीने से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। ऐसे में WWE इसकी तैयारी को लेकर कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहता है। सभी की निगाह ट्रिपल एच (Triple H) पर भी टिकी हुई है क्योंकि उनके क्रिएटिव कंट्रोल लेने के बाद पहली बार Royal Rumble का आयोजन हो रहा है। Royal Rumble में हमेशा ही फैंस को कई सरप्राइज देखने को मिलते है। इस दौरान कई स्टार्स WWE में फिर से नज़र आते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनकी Royal Rumble 2023 में वापसी की उम्मीद फैंस कर रहे हैं। 4- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन मॉली हॉली दो बार की विमेंस चैंपियन और हॉल ऑफ फेमर मॉली हॉली अगले साल होने वाले Royal Rumble इवेंट में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने ट्रिपल एच और उनकी क्रिएटिव टीम के सामने एक रिक्वेस्ट रखी है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद K&S WrestleFest के दौरान किया था।वर्चुअल साइनिंग के दौरान उन्होंने कहा था कि वो कंपनी से बात कर रही हैं। उन्होंने काफी समय से कोई भी मैच नहीं लड़ा है। ऐसे में उन्हें इसे लेकर पहले से ही तैयारी करनी पड़ेगी। फैंस उन्हें एक बार फिर से Royal Rumble में देख सकते हैं और वो यहां पूरी तैयारी के साथ आ सकती हैं। 3- क्रिस मास्टर्सChris Masters@ChrisAdonis10 9 8 7 6 5 4 3 2 1….. @WWE254819610 9 8 7 6 5 4 3 2 1….. @WWE https://t.co/SfUt5FH126हाल ही में पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस मास्टर्स ने भी कंपनी में रिटर्न के हिंट दिए हैं। वो करीब 11 बाद WWE में नज़र आ सकते हैं। थोड़े समय पहलेउन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसके बाद उनके रिटर्न को लेकर काफी ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं।दरअसल, क्रिस मास्टर्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो एंट्री करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा फैंस भी उनकी एंट्री पर काफी ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो अगले साल Royal Rumble में धमाकेदार एंट्री कर सकते हैं।2- मैट कार्डोनाMatt Cardona@TheMattCardona2020…Got Fired2021…Reinvented Myself2022…Made the indies my bitch 2023…?!?!?!72262822020…Got Fired2021…Reinvented Myself2022…Made the indies my bitch 2023…?!?!?!पूर्व WWE स्टार मैट कार्डोना ने एक बार फिर से रिटर्न के हिंट्स दिए हैं। वो भी अगले साल Royal Rumble के दौरान एक यादगार वापसी कर सकते हैं। वो अक्टूबर के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर अपने रिटर्न को लेकर हिंट दे रहे हैं।पूर्व WWE स्टार मैट कार्डोना ने अपने ट्विटर से Royal Rumble का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी एंट्री दिख रही है। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि उन्हें फैंस ने अच्छा सपोर्ट किया था। इस पोस्ट के बाद फैंस को उम्मीद है कि वो भी Royal Rumble में नज़र आ सकते हैं।1- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स भी वापसी कर सकती हैंchey ⚡️@womenswrestli17the end of the sasha banks era. 🤍1385292the end of the sasha banks era. 🤍https://t.co/oFwtqMeEWZWWE फैंस काफी समय से साशा बैंक्स के रिटर्न का वेट कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि अगर वो Royal Rumble के दौरान वापसी करती हैं तो फैंस का रिएक्शन देखने वाला होगा। साशा बैंक्स के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी लगातार अपडेट आ रहे हैं।साशा बैंक्स WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। इसके अलावा उन्हें विमेंस रोस्टर की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक माना जाता था। हालांकि, विंस मैकमैहन से क्रिएटिव क्लैश के बाद से ही वो लाइव टीवी पर नज़र नहीं आई हैं। ऐसे में Royal Rumble में उनका रिटर्न काफी ज्यादा यादगार हो सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।