4 फेमस सुपरस्टार्स जिनके पार्टनर WWE का हिस्सा नहीं है या दूसरी कंपनी में काम कर रहे हैं

कई WWE सुपरस्टार्स के पार्टनर्स दूसरी कंपनी में काम करते हैं
कई WWE सुपरस्टार्स के पार्टनर्स दूसरी कंपनी में काम करते हैं

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी हैं। WWE में काम करने से हर एक सुपरस्टार का कद बढ़ जाता है। WWE इतिहास में टेलीविजन पर कई सारे कपल्स साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि, काफी सारे सुपरस्टार्स एक ही कंपनी में होने के बावजूद अपने निजी जीवन को अलग रखते हैं .

इस समय कई ऐसे बड़े सुपरस्टार्स हैं जिनके जीवनसाथी भी WWE में ही काम कर रहे हैं। दूसरी ओर कई ऐसे भी सुपरस्टार हैं जिनके पार्टनर अन्य रेसलिंग प्रमोशन्स में नजर आ रहे हैं और कुछ रेसलिंग से पूरी तरह दूर हो गए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके पार्टनर WWE का हिस्सा नहीं है या वो किसी दूसरे प्रमोशन में काम कर रहे हैं।

4- WWE सुपरस्टार जॉन मॉरिसन

जॉन मॉरिसन ने 2019 में WWE के अंदर वापसी की थी और इसके बाद से वो कंपनी का अहम हिस्सा बने हुए हैं। जॉन मॉरिसन Raw ब्रांड में शामिल हैं। आपको बता दें कि उनकी पत्नी फ्रैंकी मोनेट भी एक रेसलर हैं। दोनों एक ही समय पर WWE का हिस्सा थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। उनकी शादी 2018 में हुई थी और इसके बाद से वो साथ हैं।

फ्रैंकी ने फरवरी 2021 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और लग रहा था कि भविष्य में मॉरिसन और मोनेट को टीवी पर साथ देखने का मौका मिलेगा। हालांकि, कुछ समय पहले एक बड़ी खबर सामने आई जिसमें पता चला कि फ्रैंकी मोनेट को WWE ने रिलीज कर दिया है। इस सुपरस्टार ने NXT में ज्यादा मैच नहीं लड़े थे और वो अपनी नई शुरुआत कर रही थीं।

सभी प्रशंसक उन्हें WWE में सफलता हासिल करते हुए देखना चाहते थे लेकिन कंपनी में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। अच्छी बात यह है कि जॉन मॉरिसन को रिलीज नहीं किया गया है और वो अभी भी कंपनी का अहम हिस्सा बने हुए हैं। फ्रैंकी को WWE से जाने के बावजूद उतना नुकसान नहीं होगा क्योंकि कोई भी प्रमोशन इस टैलेंटेड सुपरस्टार को अपने साथ जोड़ने में खुश होगा।

3- टोनी स्टॉर्म

टोनी स्टॉर्म SmackDown रोस्टर में शामिल हैं और उन्हें विमेंस डिवीजन की अगली टॉप स्टार माना जाता है। इस सुपरस्टार ने NXT और NXT UK में अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। स्टॉर्म काफी समय से NJPW रेसलर जूस रॉबिंसन को डेट कर रही हैं और सितंबर 2021 में उनकी सगाई हुई थी।

स्टॉर्म ने सोशल मीडिया पर इस चीज़ को लेकर जानकारी भी दी थी। स्टॉर्म ने अभी अपने मेन रोस्टर करियर की शुरुआत की है और आगे जाकर उन्हें टॉप स्टार की तरह पुश दिया जा सकता है। आपको बता दें कि जूस रॉबिंसन सालों पहले WWE के NXT ब्रांड का हिस्सा थे जहां वो सीजे पार्कर नाम से फेमस थे।

2- सेड्रिक एलेक्जेंडर

सेड्रिक एलेक्जेंडर Raw ब्रांड का हिस्सा हैं और वो काफी समय से इसी ब्रांड में नजर आ रहे हैं। यह सुपरस्टार अपनी जबरदस्त हाई-फ्लाइंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। काफी कम लोगों को पता होगा कि सेड्रिक एलेक्जेंडर की पत्नी AEW में काम करती हैं। उनकी पत्नी का नाम बिग स्वॉल है।

दोनों सुपरस्टार्स ने 2018 में शादी की थी। सेड्रिक उस समय WWE का हिस्सा थे जबकि स्वॉल इंडिपेंडेंट प्रमोशन्स में नजर आ रही थीं। बाद में स्वॉल को AEW ने साइन किया और वो कंपनी के विमेंस डिवीजन का हिस्सा बन गईं। दूसरी ओर सेड्रिक अभी WWE में हर्ट बिजनेस के सदस्य के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

1- निकी A.S.H

निकी A.S.H इस समय WWE के कुछ अहम विमेंस स्टार्स में से एक हैं। वो अभी Raw ब्रांड का हिस्सा बनी हुई हैं और उनके पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी है। निकी A.S.H अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखती हैं। इस सुपरस्टार ने 2019 में पूर्व WWE सुपरस्टार किलियन डैन से शादी की थी।

इसके बाद से वो साथ हैं। आपको बता दें कि दोनों पहले WWE में एक ही फैक्शन में काम करते थे। हालांकि, बाद में उन्हें अलग कर दिया गया। इसके बाद निकी ने मेन रोस्टर पर काम किया जबकि किलियन NXT में नजर आए। 25 जून 2021 को WWE ने किलियन को रिलीज करने का निर्णय लिया। अभी डैन किसी भी कंपनी के साथ जुड़े हुए नहीं हैं।