WWE के बाहर 4 सबसे फेमस रेसलिंग कपल्स जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं

WWE के बाहर भी कुछ रेसलिंग कपल्स फेमस है
WWE के बाहर भी कुछ रेसलिंग कपल्स फेमस है

WWE को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। WWE इतिहास में टेलीविजन पर कई सारे रेसलिंग कपल्स देखने को मिल चुके हैं। कई बार सुपरस्टार्स स्टोरीलाइन में एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं वहीं कई मौकों पर WWE अपने रेसलर्स की असली रिलेशनशिप का उपयोग टेलीविजन पर करता है। इस समय भी WWE में कई रेसलिंग कपल्स काम कर रहे हैं।

WWE के अलावा कई अन्य रेसलिंग प्रमोशन्स मौजूद है और वहां भी ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। WWE में रहते हुए सुपरस्टार्स को काफी सफलता मिलती है और वो फेमस हो जाते हैं। हालांकि, AEW और Impact Wrestling में काम करने वाले स्टार्स भी चर्चा का विषय रहते हैं। इन प्रमोशन्स में भी कई सारे कपल्स रहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम WWE के बाहर 4 सबसे फेमस रेसलिंग कपल्स के बारे में बात करने वाले हैं।

4- WWE के पूर्व सुपरस्टार एडम कोल और ब्रिट बेकर

एडम कोल और ब्रिट बेकर के नाम से हर कोई परिचित होगा। दोनों ही सुपरस्टार्स AEW में काम कर रहे हैं। एडम कोल को WWE के NXT ब्रांड में जबरदस्त सफलता मिली थी लेकिन उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में कदम रखा। उनकी गर्लफ्रेंड ब्रिट बेकर पहले से ही AEW का हिस्सा बनी हुई थीं।

एडम और ब्रिट काफी समय से रिलेशनशिप में थे और सालों तक वो अलग-अलग प्रमोशन्स में रहे। हालांकि, अब वो एक साथ आ चुके हैं। टेलीवजन पर दोनों अभी साथ नजर नहीं आए हैं लेकिन भविष्य में एडम कोल और डॉक्टर ब्रिट बेकर को AEW में साथ देखना खास रहेगा। ब्रिट बेकर के पास इस समय AEW विमेंस चैंपियनशिप है।

वो लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रही हैं। दूसरी ओर एडम कोल ने कुछ महीनों पहले ही अपना डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वो AEW की कुछ अहम स्टोरीलाइंस का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों की जोड़ी को सभी रेसलिंग फैंस काफी पसंद करते हैं और इसी कारण यह कपल काफी फेमस है।

3- मैट कार्डोना और चेल्सी ग्रीन

मैट कार्डोना (जैक रायडर) ने WWE में काफी सालों तक काम किया था और उन्होंने यहां अपना बड़ा नाम बनाया था। हालांकि, 2020 में उन्हें रिलीज कर गया था। एक साल बाद WWE ने उनकी गर्लफ्रेंड चेल्सी ग्रीन को भी रिलीज करने का निर्णय लिया। दोनों ही इस समय इंडिपेंडेंट रेसलिंग प्रमोशन्स में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं।

वो 2017 से रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने 2019 सगाई कर ली थी। आने वाले समय में दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी वो पहले बतौर रेसलर्स सफलता हासिल करना चाहेंगे और इसके बाद वो शायद अपने निजी जीवन के बारे में सोचेंगे।

2- कोडी रोड्स और ब्रैंडी रोड्स

कोडी रोड्स और ब्रैंडी रोड्स की जोड़ी से हर कोई परिचित होगा। दोनों काफी समय से साथ हैं और उन्हें फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कोडी रोड्स और ब्रैंडी की मुलाकात WWE में हुई थी और बाद में वो रिलेशनशिप में आ गए। दोनों की शादी सितंबर 2013 में हुई थी।

कुछ सालों बाद दोनों ने WWE से जाने का निर्णय लिया। इस समय दोनों ऑल एलीट रेसलिंग का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों का AEW की शुरुआत और सफलता में बड़ा किरदार रहा है। वो टेलीविजन पर भी कई बार साथ में नजर आ चुके हैं और इसी कारण फैंस इस कपल को काफी अच्छी तरह से जानते हैं।

1- मिकी जेम्स और निक एल्डिस

मिकी जेम्स WWE इतिहास की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है लेकिन कुछ महीनों पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद जेम्स NWA और Impact Wrestling में नजर आ चुकी हैं। मिकी जेम्स और निक एल्डिस की जोड़ी से हर कोई परिचित होगा।

एल्डिस ने 2015 में पूर्व WWE विमेंस चैंपियन से शादी की थी। निक एल्डिस NWA में काम कर रहे हैं और इसके पहले वो कई बड़े रेसलिंग प्रमोशन्स में नजर आ चुके हैं। WWE के बाहर उनकी जोड़ी काफी ज्यादा फेमस है और भविष्य में दोनों मिक्स्ड टैग टीम मैच में साथ नजर आ सकते हैं।

Quick Links