4 WWE विमेंस रेसलर्स जिन्होंने मेंस का टाइटल जीता

Ankit
WWE
WWE

साल 2000 में किया था WWE में माइटी मॉली ने डेब्यू

माइटी मॉली
माइटी मॉली

माइटी मॉली ने WWE में दस्तक दी और बॉब और क्राश हॉली के साथ काम किया। तीनों की दुश्मनी मेन रोस्टर मे टेस्ट, एल्बर्ट और ट्रिश स्ट्रेटस के साथ चली थी। कुछ वक्त बाद मॉली ने हरीकेन के साथ टीम बनाई और खुद को माइटी मॉली के नाम से पेश किया।

रेसलमेनिया 18 के दौरान WWE हार्डकोर चैंपियन कई बार बदला। हरीकेन ने स्पाइक डडली को हराकर खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद हरीकेन बैकस्टेज इंटरव्यू कर रहे थे तभी मॉली ने हरीकेन पर अटैक किया और हार्डकोर टाइटल को जीता।

WWE की पूर्व सुपरसटार हैं मडूसा

मडूसा
मडूसा

जो फैंस WWE को लंबे वक्त से फोलो कर रहे हैं वो मडूसा के बारे में जरुर जानते होंगे। मडूसा को अलूंड्रा ब्लैज के नाम से जाना जाता था। इन्होंने WWE विमेंस टाइटल को कूड़ेदान में फेंक दिया था। जिसके बाद उन्होंने WCW में कदम रखा था। स्टारकेड 1999 में मडूसा ने इवन कारागेस के खिलाफ WCW क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ा। मडूसा ने कारागेस लो ब्लो मारा और जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

Quick Links