WWE: WWE दुनिया का सबसे बड़ा प्रो रेसलिंग प्रमोशन है और यहां काम करने वाले रेसलर की लोकप्रियता रातों-रात आसमान को छूने लगती है। वहीं कई ऐसे सुपरस्टार्स भी हैं, जिनकी गिनती केवल प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे जानीमानी हस्तियों में की जाती है।उन्हें चाहे सेलिब्रिटी का दर्जा प्राप्त हो चुका हो, लेकिन वो भी आम इंसान ही होते हैं और वो भी आम लोगों की तरह अपने निजी जीवन को इंजॉय करते हैं। WWE की कई फीमेल सुपरस्टार्स शादी कर अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रही हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दिखाने वाले हैं उन 4 तस्वीरों को, जिनमें कंपनी की 4 फीमेल सुपरस्टार्स अपने वेडिंग कॉस्ट्यूम में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।#)WWE सुपरस्टार बैकी लिंचसैथ रॉलिंस और बैकी लिंच मस्ती करते हुएबैकी लिंच ने साल 2015 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और आज वो कंपनी की टॉप विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। कई बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं और यादगार मैचों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2019 में साथी प्रो रेसलर सैथ रॉलिंस को डेट करना शुरू किया था।उन्होंने अगस्त 2019 में सगाई की और उसके करीब 2 साल बाद जून 2021 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। असल में शादी से पहले ही उनके घर एक बेटी जन्म ले चुकी थी, जिसका नाम उन्होंने रॉक्स रखा है। शादी के जोड़े में बैकी की खूबसूरती कहर ढा रही थी।#)कार्मेलाकार्मेला और कोरी ग्रेव्स की शादी की तस्वीरेंकार्मेला, WWE में मिस Money in the Bank और SmackDown विमेंस चैंपियन बनने के अलावा भी यादगार मोमेंट्स का हिस्सा बन चुकी हैं। साल 2019 में उनके कोरी ग्रेव्स को डेट करने की खबरें सामने आने लगी थीं, लेकिन ग्रेव्स उस समय शादीशुदा थे और कार्मेला के साथ रिलेशन के कारण उन्होंने 2020 में एमी श्नाइडर को तलाक दे दिया था।कार्मेला और ग्रेव्स ने आखिरकार अप्रैल 2022 में शादी करने का निर्णय लिया। उनके शादी समारोह में टमीना, बेली और सोन्या डेविल समेत कई बड़े सुपरस्टार्स पहुंचे थे। कार्मेला प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत हैं और शादी के जोड़े में बहुत ज्यादा सुंदर दिख रही थीं।#)एलेक्सा ब्लिस View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस की खूबसूरती के दुनिया में लाखों दीवाने हैं। वो पिछले करीब 9 सालों से WWE में काम कर रही हैं, इस दौरान 5 बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं। वो एक समय पर साथ प्रो रेसलर बडी मर्फी को डेट कर रही थीं, लेकिन उन्होंने 2018 में अलग होने का फैसला लिया।वहीं फरवरी 2020 में उन्होंने रायन कैबरेरा को डेट करना शुरू किया, जो पेशे से एक संगीतकार हैं। उन्होंने अप्रैल 2022 में शादी करने का फैसला लिया। दोनों साथ में बहुत खुश दिखाई देते हैं और ब्लिस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।#)शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postये बात आपको चौंका सकती है कि शार्लेट फ्लेयर अभी तक 3 शादी कर चुकी हैं। 13 बार की विमेंस चैंपियन ने 2013 में रिकी जॉनसन को तलाक दिया और उसी साल थॉम लाटिमेर से शादी की, लेकिन 2 साल बाद उनका ये रिश्ता भी खत्म हो गया।फरवरी 2019 में खबरें आनी शुरू हुईं कि फ्लेयर ने साथी प्रो रेसलर एंड्राडे एल इडोलो को डेट करना शुरू किया है। दोनों को कई मौकों पर साथ घूमते देखा जाता और दोनों ने सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीरें शेयर कर इस रिलेशन की पुष्टि की थी। उन्होंने मई 2022 में शादी रचाई, जहां शार्लेट, वाकई में किसी क्वीन जैसी लग रही थीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।