4 फीमेल WWE Superstars जिन्हें Vince Mcmahon ने किस किया

vince mcmahon kiss wwe female superstars_
विंस मैकमैहन ने कई फीमेल सुपरस्टार्स को किस किया

Vince Mcmahon: WWE और दुनिया के अन्य प्रो रेसलिंग प्रमोशंस फैंस का मनोरंजन करते हुए अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। सुपरस्टार्स के किरदार, दिलचस्प स्टोरीलाइंस और सैगमेंट्स के जरिए लोगों का मनोरंजन किया जा सकता है, लेकिन कई बार कई ऐसी चीज़ें भी होती देखी गई हैं, जिनकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

पीजी एरा के शुरू होने से पहले सुपरस्टार्स के बीच रिलेशन के एंगल, उनके किस सैगमेंट्स और कई ऐसे मैच देखने को मिलते थे, जिनपर आज प्रतिबंध लगा हुआ है। कई बार कंपनी के पूर्व चेयरमैन भी रिलेशनशिप एंगल्स में शामिल हुए और कई फीमेल रेसलर्स को किस भी किया था। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं WWE की उन 4 फीमेल स्टार्स के बारे में जिन्होंने विंस मैकमैहन को किस किया।

#)WWE में स्टेसी कीब्लर को किस किया

विंस मैकमैहन ने स्टेसी कीब्लर को किस किया
विंस मैकमैहन ने स्टेसी कीब्लर को किस किया

स्टेसी कीब्लर WWE की उन फीमेल सुपरस्टार्स में एक रहीं जो अक्सर इंटिमेट सैगमेंट्स में नजर आती थीं। वो टीवी पर स्कॉट स्टाइनर, रैंडी ऑर्टन और विंस मैकमैहन के अलावा कई स्टार्स के साथ इंटिमेट सैगमेंट्स में नजर आ चुकी हैं। वो सैगमेंट हम सभी को याद है जब विंस की असिस्टेंट बनने के लिए कीब्लर ने विंस के सामने टेबल पर चढ़कर डांस किया था।

विंस ने उन्हें अपनी असिस्टेंट के रूप में हायर भी किया और यहां से उनका रिलेशन शुरू हुआ। दोनों को कई बार ऑन-स्क्रीन एक-दूसरे से फ़्लर्ट करते देखा जाता और कई बार एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आए।

#)टोरी विल्सन

विंस मैकमैहन ने टोरी विल्सन को किस किया
विंस मैकमैहन ने टोरी विल्सन को किस किया

टोरी विल्सन ने साल 2001 में WWE डेब्यू किया था और ये बेहद चौंकाने वाली बात रही कि आते ही उन्हें विंस मैकमैहन के साथ अफेयर वाले एंगल में शामिल किया गया। कंपनी में उन्हें पहले ही दिन विंस के साथ इंटिमेट सैगमेंट्स में शामिल होना था।

उस समय विंस की पत्नी, लिंडा मैकमैहन भी स्टोरीलाइन में शामिल थीं, जो बैकस्टेज विल्सन और विंस के सैगमेंट्स पर नजर बनाए हुए थीं और बाद में खुलासा हुआ कि खुद लिंडा ने टोरी को उन सैगमेंट्स का हिस्सा बनने से पहले प्रोत्साहित किया था। दोनों कई बार एक-दूसरे को टीवी पर किस करते हुए भी दिखाई दिए।

#)सेबल

विंस मैकमैहन ने सेबल को किस किया
विंस मैकमैहन ने सेबल को किस किया

आपको याद दिला दें कि साल 1999 में WWE छोड़ने के बाद सेबल ने कंपनी पर यौन उत्पीड़न और काम करने के खराब माहौल के चलते 100 मिलियन डॉलर्स का मुकदमा दायर किया था। इसलिए 2003 में उनका कंपनी में वापस आना बेहद चौंकाने वाला विषय रहा।

रिटर्न के बाद उन्हें विंस मैकमैहन के साथ रोमांटिक स्टोरयलाइन में शामिल किया गया। दोनों को लाइव टीवी पर फ़्लर्ट करते देखा जाता और कई इंटिमेट सैगमेंट्स के दौरान उन्होंने किस भी किया। आगे चलकर स्टैफनी मैकमैहन के कारण विंस और सेबल को अलग होना पड़ा था।

#)ट्रिश स्ट्रेटस

विंस मैकमैहन ने ट्रिश स्ट्रेटस को किस किया
विंस मैकमैहन ने ट्रिश स्ट्रेटस को किस किया

ट्रिश स्ट्रेटस ने साल 2001 में WWE में आने के बाद थोड़े ही समय में काफी फेम प्राप्त कर लिया था। वहीं विंस मैकमैहन के साथ रिलेशन के एंगल ने उन्हें दुनियाभर में लोकप्रियता दिलाई। उन्हें कई बार टीवी पर विंस की रियल लाइफ पत्नी लिंडा मैकमैहन पर तंज़ कसते हुए देखा जाता था। ये WWE इतिहास की सबसे बहुचर्चित स्टोरीलाइंस में से एक रही क्योंकि कुछ समय बाद खुलासा हुआ था कि विंस और ट्रिश को असली में भी एक-दूसरे का साथ पसंद था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Neeraj sharma
Be the first one to comment