WWE: WWE इस समय रॉ (Raw) स्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो के जेल से आने की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। WWE लगातार इसी स्टोरीलाइन के बेसिस पर उनके कैरेक्टर में भी बदलाव करने की कोशिश कर रहा है। डॉमिनिक मिस्टीरियो से पहले भी कई स्टार्स जेल में जा चुके हैं।कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं, जो इस समय जेल में ही बंद हैं लेकिन बहुत कम फैंस को इस बारे में जानकारी होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो इस समय जेल में हैं।4- WWE दिग्गज टेड डीबियासी के बेटे ब्रेट डीबियासीGava@crgavaDemandadosLa familia #DiBiase es una de las familias que están siendo demandadas por el Departamento de Servicios Humanos de Mississippi por mala gestión financiera.#BrettDiBiase está siendo demandado por un escándalo en diciembre del 2020 por un esquema de malversación …1DemandadosLa familia #DiBiase es una de las familias que están siendo demandadas por el Departamento de Servicios Humanos de Mississippi por mala gestión financiera.#BrettDiBiase está siendo demandado por un escándalo en diciembre del 2020 por un esquema de malversación … https://t.co/I3s4QLze0Rफरवरी 2020 में मिसिसिपी स्टेट ऑडिटर ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन सर्विसेज ने इन लोगों पर संघीय फंड को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया गया था। पूर्व FCW स्टार ब्रेट डीबियासी उन लोगों में से एक थे, जिन्हें अधिकारियों ने निशाना बनाया गया था।WWE दिग्गज टेड डीबियासी के बेटे को दिसंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा उन्हें फर्जी बयान देने का दोषी पाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अधिकारियों और लोगों को पकड़ने में मदद की थी। इसके बाद से वो सजा काट कर रहे हैं।3- ब्रायन मैकघीब्रायन मैकघी इस समय जेल में हैंब्रायन मैकघी ज्यादा समय के लिए WWE के साथ नहीं रुके थे। उन्होंने 2010 में WWE के साथ डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस दौरान वो करीब दो साल तक कंपनी में रहे थे। WWE ने उन्हें दो साल बाद रिलीज कर दिया था। WWE से रिलीज होने के बाद 2013 में वो एक बार फिर से चर्चा में आए थे।उनपर अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर करने का चार्ज लगा था। उन्होंने इस मर्डर की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वो कई बार अपनी सजा को कम करने के लिए याचिका दायर कर चुके हैं लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया है कि उनकी सजा कम नहीं होगी और वो जेल में रहेंगे। कोर्ट उन्हें उम्र कैद की सजा सुना चुकी है और वो इस समय जेल में हैं।2- यूजीन ज़ुमहोफ़यूजीन ज़ुमहोफ़ 2014 से जेल में हैं1980 और 90 के दशक में यूजीन ज़ुमहोफ़ WWE में जॉबर के रूप में वर्क कर रहे थे। वो पहले स्टार थे, जिन्हें द अंडरटेकर ने बॉडी बैग में डाला था। इसके अलावा ट्रिपल एच ने अपने डेब्यू मैच में भी यूजीन ज़ुमहोफ़ का ही सामना किया था। ज़ुमहोफ़ उन स्टार्स में से एक हैं, जो जेल जा चुके हैं और इस समय वो जेल में ही हैं।पूर्व WWE सुपरस्टार को 2013 में गिरफ्तार किया गया था और उनपर आपराधिक दुराचार के 12 आरोप लगाए गए थे। कोर्ट से सजा मिलने के बाद उन्होंने भागने का प्रयास किया था। इसके बाद उनपर हिरासत से भागने का आरोप लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 25 साल की सजा सुनाई है और वो अभी जेल में हैं।1- WWE हॉल ऑफ फेमर सनी View this post on Instagram Instagram Postपिछले एक दशक से सनी लगातार विवादों में हैं। हाल ही में उन्हें जिस मामले में गिरफ्तार किया है, उसमें उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है। हॉल ऑफ फेमर को मई 2022 में डीयूआई और हत्या से संबंधित आरोपों के लिए गिरफ्तार किया गया था।इस दौरान रिपोर्ट में सामने आया था कि उनके खून में उस समय शराब की मात्रा तीन गुना ज्यादा थी और वो एक कार एक्सीडेंट में शामिल थीं। उन्हें शुरुआत में एक बॉन्ड के साथ रिहा किया गया था, लेकिन बाद में यह रद्द कर दिया गया था। फिलहाल वो सजा के इंतजार में हैं और उन्हें 26 साल तक की जेल हो सकती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।