WWE: WWE के लिए 2022 काफी अच्छा रहा। पिछले दो सालों की तरह इस साल भी कई सारे सुपरस्टार्स को WWE ने रिलीज किया है। साथ ही कई अपनी मर्जी से भी गए हैं। आपको बता दें कि कई सारे पूर्व WWE रेसलर्स ने 2022 में किसी दूसरी कंपनी में कदम रखा था। यह चीज़ अगले साल भी जारी रह सकती है।कुछ WWE सुपरस्टार्स जो हाल ही में रिलीज हुए हैं और कुछ, जो पहले निकाले जा चुके हैं, वो 2023 में किसी दूसरी कंपनी में डेब्यू कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो 2023 में किसी दूसरी कंपनी के लिए डेब्यू करते हुए नज़र आ सकते हैं।4- पूर्व WWE Raw विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स View this post on Instagram Instagram Postसाशा बैंक्स कई महीनों पहले WWE से वॉकआउट करने के कारण सस्पेंड हो गई थीं। इसके बाद से बैंक्स का रिटर्न देखने को नहीं मिला है। साशा को लेकर लगातार अलग-अलग अफवाहें सामने आई हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार WWE के साथ पैसों को लेकर सहमति नहीं होने के कारण उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया है।2022 के अंत के साथ उनका WWE कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो जाएगा। यह खबरें भी सामने आई हैं कि साशा NJPW के Wrestle Kingdom इवेंट में नज़र आ सकती हैं। वो 2023 की शुरुआत होते ही NJPW का हिस्सा बन सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह एक बहुत बड़ा सरप्राइज माना जाएगा।3&2- सुनील और समीर सिंह View this post on Instagram Instagram PostWWE में सिंह ब्रदर्स और बॉलीवुड बॉयज़ के नाम से सुनील और समीर सिंह ने काफी सफलता हासिल की है। दोनों ही स्टार्स को पिछले साल रिलीज कर दिया गया था और इसके बाद उन्होंने अपने असली नाम (गुर्व और हर्व सिहरा) से लड़ना शुरू किया। वो लगातार इंडिपेंडेंट सिन पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं।इसी कारण उन्हें AEW Dark के एक एपिसोड में फीचर होने का मौका भी मिला था। फैंस उन्हें देखकर बहुत खुश थे और उन्होंने प्रभावित भी किया था। साथ ही उन्होंने इसके बाद AEW में पूरी तरह जाने की इच्छा भी जताई थी। इसी कारण बॉलीवुड बॉयज़ को AEW द्वारा एक बड़ा ऑफर मिल सकता है और उनका 2023 में AEW में सही तरह से डेब्यू हो सकता है।1- मैंडी रोज़ View this post on Instagram Instagram Postमैंडी रोज़ को WWE ने थोड़े दिनों पहले ही रिलीज कर दिया है। रोज़ के 413 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अचानक से NXT के आखिरी एपिसोड में अंत हो गया था। एक दिन बाद ही उन्हें रिलीज कर दिया गया। फैंस इस चीज़ को लेकर काफी शॉक थे क्योंकि वो ब्रांड की सबसे चर्चित स्टार्स में से एक थीं।इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो कुछ समय बाद AEW में जा सकती हैं। हालांकि, Impact Wrestling में उनके डेब्यू के चांस ज्यादा हैं। उनका विमेंस रोस्टर बहुत तगड़ा है और उन्हें फेमस सुपरस्टार्स की जरूरत है। ऐसे में जब 2023 में रोज़ का नो कम्पीट क्लॉज खत्म होगा, वो Impact Wrestling में जा सकती हैं। अगर वो AEW में जाती हैं, तो यह भी शॉकिंग चीज़ नहीं होगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।