WWE: WWE दुनिया में रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। सुपरस्टार्स की फिजिक उनके करियर में बड़ा रोल निभाती है। कंपनी में फिन बैलर (Finn Balor), ऐज (Edge) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) जैसे कई सुपरस्टार्स हैं, जो 40 साल की उम्र से ज्यादा होने के बावजूद जबरदस्त फिजिक मेंटेन करते हैं।कुछ पूर्व WWE स्टार्स भी भले ही इन-रिंग एक्शन से दूर हों लेकिन वो उम्र के 40 पड़ाव पार करने के बाद भी बहुत ही उम्दा फिजिक के मालिक हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो 40 साल से ज्यादा उम्र के होने के बावजूद भी शानदार फिजिक मेंटेन करते हैं।4- WWE हॉल ऑफ फेमर ट्रिश स्ट्रेटस View this post on Instagram Instagram Postसाल 2006 में हुए Unforgiven इवेंट में ट्रिश स्ट्रेटस ने लीटा को हराकर 7वीं बार विमेंस चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया था। बता दें कि ट्रिश इस मैच के बाद एक्टिव कंपटीशन से रिटायर हो गई थीं। WWE रिंग से दूरी बनाने के बाद ट्रिश योगा इंस्ट्रक्टर बन गईं। उन्होंने अपने होमटाउन टोरंटो में योगा स्टूडियो भी खोला। रिटायरमेंट के बाद भी पूर्व विमेंस चैंपियन कई बार WWE में वापसी कर चुकी हैं। हाल ही में ट्रिश स्ट्रेटस ने अपनी शानदार फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। स्ट्रेटस को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वो 46 साल की हो चुकी हैं।3- पूर्व WWE चैंपियन कर्ट एंगल View this post on Instagram Instagram Post1996 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद कर्ट एंगल ने WWE के साथ डील साइन की थी। अपने WWE करियर में एंगल कई बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे। 2006 में वो स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) को छोड़कर IMPACT Wrestling में शामिल हो गए थे। हालांकि, 2017 में कर्ट ने फिर से WWE में वापसी की।साल 2019 में इन-रिंग एक्शन से रिटायर होने के बावजूद भी कर्ट एंगल ने अपनी फिजिक पर जबरदस्त काम किया है। इस साल फरवरी में 53 वर्षीय पूर्व WWE सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम पर बहुत ही जबरदस्त फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी फिजिक जबरदस्त दिख रही है। भले ही एंगल रिटायर हो गए हों लेकिन उनकी फिजिक किसी यंग सुपरस्टार के जैसी दिखाई देती है।2- WWE हॉल ऑफ फेमर टोरी विल्सनपूर्व WWE स्टार टोरी विल्सनWCW में थोड़ा समय बिताने के बाद 2001 में टोरी विल्सन ने WWE में कदम रखा था। विंस मैकमैहन की कंपनी में लगभग 7 साल बिताने के दौरान वो कंपनी की बहुत ही प्रसिद्ध सुपरस्टार बन गईं थीं। हालांकि, मई 2008 में WWE छोड़ने के बाद टोरी विल्सन प्रोफेशनल रेसलिंग से भी रिटायर हो गई थीं।रेसलिंग रिंग से दूरी बनाने के बाद विल्सन फिटनेस ट्रेनर बन गईं। फिटनेस एक्सपर्ट होने के कारण विल्सन हमेशा ही इंप्रेसिव शेप में रही हैं। 47 वर्षीय पूर्व WWE स्टार हमेशा इंस्टाग्राम में अपनी कमाल की श्रेडेड फिजिक की फोटो डालती रहती हैं। टोरी विल्सन अपने फैंस को कसरत और स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करती हैं।1- पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन व्लादिमीर कोज़लोवव्लादिमीर कोज़लोवव्लादिमीर कोज़लोव ने साल 2006 में WWE के साथ डेवलपमेंटल डील साइन की थी। लगभग 2 साल OVW में बिताने के बाद 2008 में उन्होंने मेन रोस्टर डेब्यू किया। 2011 में कंपनी छोड़ने से पहले वो एक बार टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हुए थे। लगभग 1 साल इंडिपेंडेंट सर्किट में बिताने के बाद 2012 में कोज़लोव रेसलिंग से रिटायर हो गए।पिछले एक दशक में मॉस्को मुलर नाम से मशहूर कोज़लोव कई फिल्मों में दिख चुके हैं। 43 वर्षीय पूर्व WWE स्टार ने शानदार बॉडी को मेंटेंन किया है। कुछ ही महीनों पहले पूर्व टैग टीम चैंपियन ने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी शानदार श्रेडेड फिजिक दिखाई थी। व्लादिमीर कोज़लोव ने भले ही रिंग-एक्शन से दूरी बना ली हो लेकिन अपनी फिटनेस के साथ उन्होंने कोई भी समझौता नहीं किया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।