4 पूर्व WWE Superstars जो बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए

कुछ स्टार्स  बहुत ही जल्दी दुनिया को छोड़ कर चले गए
कुछ स्टार्स बहुत ही जल्दी दुनिया को छोड़ कर चले गए

WWE: WWE सुपरस्टार्स दुनिया में अपना नाम बनने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। सुपरस्टार्स प्रसिद्ध होने के बाद अपने और अपने चाहने वालों के साथ अच्छी जिंदगी बिताते हैं लेकिन सभी इतने खुशकिस्मत नहीं होते हैं। कई WWE स्टार्स ऐसे भी हैं, जो बहुत ही जल्दी दुनिया को छोड़कर चले गए हैं।

हाल ही में पूर्व WWE स्टार सारा ली ने 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। तीन बच्चों की मां सारा ने 2015 का WWE Tough Enough कंपटीशन जीता था। वो पूर्व WWE सुपरस्टार वेस्ली ब्लैक की पत्नी थीं। इस आर्टिकल में हम 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जो बहुत ही छोटी उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए।

4- WWE हॉल ऑफ फेमर एडी गुरेरो

WWE हॉल ऑफ फेमर एडी गुरेरो साल 2005 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में थे। दुनिया छोड़ने से पहले एडी Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाले पारंपरिक एलिमिनेशन मैच का हिस्सा थे। 38 साल की उम्र में लैटिनो हीट के नाम से मशहूर एडी गुरेरो मिनिसोटा के होटल में बेसुध अवस्था में मिले थे।

एडी गुरेरो के भतीजे चावो गुरेरो ने उन्हें सबसे पहले देखा लेकिन तब तक एडी दम तोड़ चुके थे। बाद में मेडिकल रिपोर्ट में पता चला था कि पूर्व WWE चैंपियन को ह्रदय संबंधी शिकायत थी, जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आया था। एडी की मौत के बाद WWE ने वेलनेस पॉलिसी की शुरुआत की थी।

3- उमागा

उमागा को WWE में जबरदस्त सफलता मिली थी। समोअन बुल्डोजर के नाम से मशहूर उमागा प्रसिद्ध रेसलिंग परिवार अनोआ'ई से संबंध रखते थे। पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने साल 2008 में वेलनेस पॉलिसी में फेल हो जाने के बाद रीहैब में जाने से इंकार कर दिया था, जिसके कारण WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

उमागा ने इंडिपेंडेंट सर्किट में अपने करियर को जारी रखा। लगभग एक साल बाद उमागा की पत्नी ने उन्हें घर में बेसुध पाया और अस्पताल जाने के बाद सभी को पता चला कि उमागा को हार्ट अटैक आया था। उसी दिन उमागा को एक और हार्ट अटैक आया और 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

2- शैड गैसपार्ड

शैड गैसपार्ड, क्राइम टाइम टीम के मेंबर थे, जिसमें उनके पार्टनर JTG थे। पूर्व WWE सुपरस्टार कंपनी के साथ बिताये समय में काफी फेमस थे। गैसपार्ड ने इंडिपेंडेंट सर्किट में भी बहुत नाम कमाया था। गैसपार्ड एक सफल एक्टर भी थे। साल 2020 में शैड का एक दुःखद घटना में निधन हो गया था।

शैड और उनके बेटे, वेनिस बीच पर स्विमिंग कर रहे थे, तभी वो बड़ी लहर के चपेट में आ गए। लाइफगार्ड, गैसपार्ड तक जल्दी पहुंच गए थे लेकिन उन्होंने गार्ड्स को पहले अपने बेटे को बचाने के लिए कहा। उनके बेटे को तो बचा लिया गया लेकिन 39 वर्षीय गैसपार्ड जिंदगी की जंग हार गए। लगभग दो दिन बाद उनकी बॉडी मिली थी।

1- एश्ली मज़ेरो

एश्ली मज़ेरो उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने साल 2005 का Raw Diva Search कंपटीशन जीता था। इसके बाद एश्ली को WWE कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। मज़ेरो ने मिकी जेम्स और ट्रिश स्ट्रेटस जैसी कई बड़ी विमेंस चैंपियंस के साथ रिंग में काम किया था। WrestleMania 23 में उन्होंने मेलिना को विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती भी दी थी।

एश्ली मज़ेरो ने अपनी बीमार बेटी की देखभाल के लिए साल 2008 में WWE छोड़ दिया था। कंपनी छोड़ने के बाद उन्होंने रेडियो होस्ट और DJ के रूप में भी काम किया था। साल 2019 में एश्ली न्यूयॉर्क में स्थित अपने घर में शिथिल अवस्था में मिली थीं। अस्पताल ले जाते समय 39 वर्षीय एश्ली का निधन हो गया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment