WWE: पिछले कुछ सालों में कई बड़े WWE सुपरस्टार्स इन-रिंग एक्शन से रिटायर हो चुके हैं। उदाहरण के लिए, द अंडरटेकर (The Undertaker) ने WrestleMania 36 में एजे स्टाइल्स (AJ Styles) को हराने के बाद अपने बूट हमेशा के टांग दिए थे वहीं ट्रिपल एच (Triple H) ने भी इस साल की शुरुआत में हेल्थ इशू के कारण रिटायरमेंट की घोषणा की थी।अंडरटेकर और ट्रिपल एच की स्टार पावर के कारण उनके रिटायरमेंट की खबर WWE यूनिवर्स को है। हालांकि, कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जो हाल ही में रिटायर हो चुके हैं लेकिन कंपनी का हिस्सा नहीं होने के कारण फैंस को उनके रिटायरमेंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे, जो रिटायर हो चुके हैं।4- पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन डेमियन सैंडो View this post on Instagram Instagram Postकुछ साल इंडिपेंडेंट सर्किट में बिताने के बाद आरोन स्टीवंस (डेमियन सैंडो) ने 2003 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। लगभग 4 साल बिताने के बाद अगस्त 2007 में उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया। 3 साल इंडिपेंडेंट सर्किट में नजर आने के बाद डेमियन सैंडो ने फिर से विंस मैकमैहन की कंपनी में 2010 में वापसी की।अपने दूसरे रन में लगभग 6 साल तक काम करने के बाद मई 2016 में सैंडो को फिर से कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट से मुक्त कर दिया गया। डेमियन ने अपने रन के दौरान मिज़ के साथ एक बार टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी। WWE के बाद सैंडो ने IMPACT Wrestling और NWA जैसी कई कंपनियों के लिए काम किया। हाल ही में उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी।3- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन विक्टोरिया View this post on Instagram Instagram Postसाल 2000 में विक्टोरिया WWE का हिस्सा बनीं। विंस मैकमैहन की कंपनी में लगभग 9 साल बिताने के दौरान विक्टोरिया फीमेल रोस्टर की टॉप स्टार्स में से एक थीं। 51 वर्षीय पूर्व WWE सुपरस्टार ने 2009 में कंपनी छोड़ने से पहले दो बार WWE विमेंस चैंपियनशिप पर भी अपना कब्जा जमाया था।WWE के बाद विक्टोरिया IMPACT Wrestling का हिस्सा बनीं जहां वो 5 बार Knockouts चैंपियन बनीं। इसके साथ ही वो एक बार Knockouts टैग टीम टाइटल्स जीतने में भी कामयाब रहीं। 4 साल बिताने के बाद जुलाई 2013 में उन्हें IMPACT Wrestling से रिलीज कर दिया गया। 2019 में विक्टोरिया ने रिटायरमेंट की घोषणा की।2- पूर्व लाइट हैवीवेट चैंपियन गिलबर्ग2020 में रिटायर हो चुके हैं गिलबर्गगिलबर्ग ने 1991 से 1994 तक WWE के लिए काम किया, जिसके बाद उन्होंने 1998 में विंस मैकमैहन की कंपनी फिर से जॉइन करने से पहले कुछ साल इंडिपेंडेंट सर्किट में बिताए। गिलबर्ग को प्रमुख पहचान WCW स्टार गोल्डबर्ग के मिमिक कैरेक्टर से मिली, जहां उन्हें पूर्व WCW चैंपियन का मजाक बनाने के लिए बुक किया जाता था।63 साल के इस स्टार को साल 2000 में WWE से रिलीज कर दिया गया था। कंपनी छोड़ने से पहले वो WWE के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लाइट हेवीवेट चैंपियन रहने वाले स्टार थे। रिलीज के बाद लगभग 2 दशक इंडिपेंडेंट सर्किट में बिताने के बाद साल 2020 में गिलबर्ग ने इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की।1- पूर्व NXT सुपरस्टार लार्स सुलिवनलार्स सुलिवनलार्स सुलिवन ने लगभग 9 साल पहले WWE के साथ डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। साल 2017 में उन्होंने NXT में अपना TV डेब्यू किया। दो साल बाद लार्स ने Raw में कर्ट एंगल के खिलाफ अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया। घुटने की चोट लगने से पहले सुलिवन ने कई स्टार्स पर हमला करके अपना दबदबा बनाया था।अक्टूबर 2020 में वापसी के थोड़े ही दिनों बाद लार्स सुलिवन को 2021 में कंपनी से रिलीज कर दिया गया। Fightful Select के साथ हुए इंटरव्यू में 34 साल के पूर्व WWE सुपरस्टार ने बताया कि उन्होंने कंपनी को बता दिया था कि एंजायटी इशू के कारण वो प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायर हो रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।