WWE में कई शानदार और मजेदार पल देखने को मिले हैंWWE के लिए 2021 काफी अच्छा रहा है। इस साल WWE ने कई धमाकेदार इवेंट्स और शोज़ का आयोजन किया है। 2021 में कुछ बढ़िया स्टोरीलाइंस देखने को मिली है। इस दौरान कई स्टोरीलाइंस काफी सीरियस रही हैं वहीं कुछ साधारण रही है। WWE में हर साल कई सारे मजेदार पल देखने को मिलते हैं।2021 में कई खास और यादगार पल देखने को मिले हैं। इस दौरान कुछ ऐसे मौके आए जब WWE ने अपने प्रशंसकों को खुश किया और उन्हें हंसाया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2021 में WWE के अंदर हुई 4 सबसे मजेदार चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई।4- पॉल हेमन ने गाया था जॉन सीना का थीम सॉन्गCONNER🇨🇦@VancityConnerPaul Heyman mocking John Cena’s theme song got me. 😂😭 #SmackDown5:45 AM · Jul 24, 2021208Paul Heyman mocking John Cena’s theme song got me. 😂😭 #SmackDown https://t.co/XEbaJYRr8Xरोमन रेंस और जॉन सीना के बीच SummerSlam 2021 में मैच देखने को मिला था। जॉन सीना ने Money in the Bank 2021 में वापसी की थी और इसके बाद से रेंस के साथ उनकी दुश्मनी शुरू हो गई। दोनों दिग्गजों की स्टोरीलाइन के बिल्डअप के दौरान एक मजेदार पल देखने को मिला। 23 जुलाई 2021 को SmackDown के एक एपिसोड में जॉन सीना ने प्रोमो कट किया। इस दौरान उन्होंने रोमन रेंस के बारे में बात की और उन्हें रिंग में बुलाया।रोमन नहीं आए और उनकी जगह पॉल हेमन ने एंट्री की। हेमन ने स्टेज एरिया पर से जॉन सीना को कंफ्रंट किया। उन्होंने प्रोमो कट करते हुए पहले एरीना में मौजूद फैंस की बेइज्जती की। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस उनकी बात इसलिए नहीं सुन रहे हैं क्योंकि जॉन सीना उस लायक नहीं हैं। हेमन ने बताया कि ट्राइबल चीफ जल्द ही सीना को जवाब देंगे।उन्होंने इसके बाद जॉन सीना का थीम सॉन्ग गाना शुरू कर दिया। यह काफी मजेदार चीज़ थी और वो इस तरह से अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे थे। वो सीना का थीम सॉन्ग गाते-गाते बैकस्टेज चले गए। जॉन सीना इसके बाद कुछ नहीं बोले और वो भी चले गए। खैर, पॉल हेमन ने जॉन का थीम सॉन्ग गाकर फैंस को खुश कर दिया।