Royal Rumble: WWE ने हाल ही में घोषणा की है कि अगले साल रॉयल रंबल (Royal Rumble) प्रीमियम लाइव इवेंट सैन एंटोनियो के अलमोडोम स्टेडियम में 28 जनवरी 2023 (भारत में 29 जनवरी) को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि सैन एंटोनियो चौथी बार और अलमोडोम स्टेडियम तीसरी बार इस मेगा शो को होस्ट करने जा रहा है।
Royal Rumble के लिए अभी से कयास लगाना थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है लेकिन कई रेसलिंग फैंस Royal Rumble में होने वाले कुछ शॉकिंग मोमेंट्स और सरप्राइज के लिए उत्साहित हैं। इस आर्टिकल में हम अगले साल होने वाले मेंस Royal Rumble मैच से जुड़े 4 शुरुआती अनुमान लगाएंगे।
4- WWE Royal Rumble मैच में कोई सेलेब्रिटी दिख सकता है
![सेलिब्रिटी दिख चुके हैं Royal Rumble में](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/028ab-16626222761288-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/028ab-16626222761288-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/028ab-16626222761288-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/028ab-16626222761288-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/028ab-16626222761288-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/028ab-16626222761288-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/028ab-16626222761288-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/028ab-16626222761288-1920.jpg 1920w)
Royal Rumble में रेसलिंग जगत के कई दिग्गज और पार्ट-टाइम सुपरस्टार्स दिख चुके हैं। कई बड़े सेलिब्रिटी भी इस सालाना बैटल रॉयल मैच का हिस्सा बने हैं। अगले साल होने वाले Royal Rumble मैच में कुछ और बड़े सेलिब्रिटी स्टार्स के शामिल होने की चर्चा बनी हुई है। कंपनी को भी इन सेलिब्रिटी स्टार्स की लंबी फैन फॉलोइंग का फायदा मिलता है।
जॉनी नॉक्सविल से लेकर बैड बनी तक और टायसन फ्यूरी से लेकर जैक पॉल (WWE सुपरस्टार लोगन पॉल के भाई) तक कंपनी के पास कई सेलिब्रिटी के विकल्प मौजूद हैं। यह बात तय है कि Royal Rumble जैसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में किसी भी सेलिब्रिटी की मौजूदगी से फैंस बहुत ही रोमांचित महसूस करेंगे।
3- सैमी जेन, ब्लडलाइन को बड़ा धोखा दे सकते हैं
ब्लडलाइन फिलहाल रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे खतरनाक फैक्शन्स में से एक हैं। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि जब ब्लडलाइन एक साथ रिंग में मौजूद हो, तब कोई भी उनके सामने नहीं टिक सकता है। हाल ही में सैमी जेन का ब्लडलाइन में शामिल होना WWE प्रोग्रामिंग के दिलचस्प मोमेंट्स में से एक था।
ब्लडलाइन में शामिल सभी मेंबर्स सैमी पर ज्यादा भरोसा नहीं करते हैं। हाल ही के एपिसोड में यह साफ दिख रहा था कि वो अपने बेस्ट फ्रैंड केविन ओवेंस पर हमला नहीं कर पाए थे। यह बिल्कुल संभव है कि सैमी जेन, Royal Rumble मैच में केविन को बचाने के लिए ब्लडलाइन पर ही जबरदस्त हमला कर सकते हैं।
2- Royal Rumble मैच में रोमन रेंस शामिल हो सकते हैं
साल 2020 में ब्रॉक लैसनर ने Royal Rumble मैच में WWE चैंपियन होने के बावजूद एंट्री ली थी। अगर रेंस अगले साल के मेगा इवेंट Royal Rumble तक अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहते हैं, तब इस स्थिति में कंपनी ट्राइबल चीफ को Royal Rumble मैच में बुक कर सकती है।
यह संभव है कि हेड ऑफ द टेबल 30 मैन बैटल रॉयल मैच में पहले नंबर पर एंट्री करें। कुछ देर के बाद रेंस को ब्लडलाइन के मेंबर्स का भी साथ मिल सकता है। ट्राइबल चीफ इस मैच को जीतना चाहेंगे, जिसके बाद उन्हें WrestleMania में चैलेंज करने वाला ही नहीं होगा या यह भी हो सकता है कि कोई ब्लडलाइन को एलिमिनेट करके रोमन रेंस के साथ नई दुश्मनी की शुरुआत करें।
1- कोडी रोड्स धमाकेदार वापसी करके और रोमन रेंस को एलिमिनेट करके मैच जीत सकते हैं
![कोडी रोड्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/40f96-16626224773672-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/40f96-16626224773672-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/40f96-16626224773672-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/40f96-16626224773672-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/40f96-16626224773672-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/40f96-16626224773672-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/40f96-16626224773672-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/40f96-16626224773672-1920.jpg 1920w)
रोमन रेंस लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन हैं, इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों और सुपरस्टार्स को हराया है। फिलहाल कंपनी के पास ट्राइबल चीफ के खिलाफ बहुत ही कम काबिल प्रतिद्वंदी बचे हुए हैं। कोडी रोड्स को WrestleMania 38 में वापसी के बाद फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला है। चोटिल होने से पहले वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस थे।
कोडी चोट से उबरकर Royal Rumble 2023 में 30वें नंबर पर अपनी धमाकेदार वापसी कर सकते हैं। रोड्स पहले ब्लडलाइन और सबसे आखिरी में ट्राइबल चीफ को ऐलिमिनेट कर इस बैटल रॉयल मैच को जीत सकते हैं। अगर द रॉक और रोमन रेंस का मैच WrestleMania 39 के लिए फाइनल नहीं हुआ, तब कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच ग्रैंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल में मुकाबला होने की संभावना सबसे ज्यादा है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।