Sami Zayn: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) सबसे चर्चित फैक्शन है। इस ग्रुप के लीडर रोमन रेंस (Roman Reigns) हैं। साथ ही पॉल हेमन (Paul Heyman) , द उसोज़ (The Usos), सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ब्लडलाइन में शामिल हैं। काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं कि सैमी ज़ेन को जल्द ही फैक्शन से अलग किया जा सकता है। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि अगर सैमी ग्रुप से अलग हो गए, तो आगे क्या होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो सैमी ज़ेन के ब्लडलाइन फैक्शन से बाहर होने के बाद हो सकती है। 4- केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन की मदद करने के लिए आ सकते हैं Public Enemies Podcast@TheEnemiesPE3Sami Zayn and Kevin Owens refusing to attack each other these guys and The Bloodline are telling the best stories in WWE right now3405214Sami Zayn and Kevin Owens refusing to attack each other 😭 these guys and The Bloodline are telling the best stories in WWE right now https://t.co/cyu0TIofEWद ब्लडलाइन, सैमी ज़ेन को आगे जाकर धोखा दे सकता है। बाद में सैमी को लगातार निशाना बनाया जा सकता है और ऐसे में केविन ओवेंस आकर उनकी मदद कर सकते हैं। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन बचपन के दोस्त हैं और इसी कारण वो अपने दोस्त की मदद करने के लिए आ सकते हैं। केविन ओवेंस ने पहले बताया है कि वो सैमी को अब अपना दोस्त नहीं मानते हैं। हालांकि, अगर सैमी को जरूरत पड़ेगी तो जरूर ही ओवेंस आकर अपने दोस्त का साथ देंगे। वो सैमी के साथ जुड़कर ब्लडलाइन के खिलाफ जा सकते हैं। यह स्टोरीलाइन एंगल फैंस को पसंद आएगा। 3- सैमी ज़ेन और रोमन रेंस का मैच बुक करनाSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Honorary Uce @SamiZayn wants @FightOwensFight & @JohnCena to acknowledge The Tribal Chief.#Smackdown #WWE6017Honorary Uce @SamiZayn wants @FightOwensFight & @JohnCena to acknowledge The Tribal Chief.☝️#Smackdown #WWE https://t.co/BmKTE0XmAOसैमी ज़ेन और रोमन रेंस के बीच अभी अच्छा तालमेल देखने को मिल रहा। हालांकि, अगर रोमन रेंस को सैमी का बर्ताव पसंद नहीं आता है, तो वो उन्हें फैक्शन से बाहर कर सकते हैं। बाद सैमी और रोमन की दुश्मनी शुरू हो सकती है और दोनों के बीच एक टाइटल मैच तय किया जा सकता है।सैमी ज़ेन और रोमन रेंस पहले भी आमने-सामने आए थे लेकिन वो मुकाबला कुछ ही सेकंड्स में खत्म हो गया था। ब्लडलाइन से अलग होने के बाद सैमी एक टॉप बेबीफेस बन जाएंगे। ऐसे में उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ एक शानदार मैच में देखा जा सकता है। सैमी के अलग होने के बाद WWE यह मुकाबला आगे के लिए बुक कर सकता है। 2- केविन ओवेंस का भी सैमी ज़ेन को धोखा देना और सिंगल्स मैच तय होना Christian Heard@KingOcho3KNo matter what, @FightOwensFight and @SamiZayn are destined to Fight Forever.#WWE #fanart8319No matter what, @FightOwensFight and @SamiZayn are destined to Fight Forever.#WWE #fanart https://t.co/QGbEf2AL7Zकेविन ओवेंस ने सैमी ज़ेन को बहुत बार समझाया है कि ब्लडलाइन फैक्शन के साथ रहने से उन्हें दिक्कत आ सकती है। इसके बावजूद भी सैमी ने अपने सबसे अच्छे दोस्त की बात नहीं मानी और उन्हें धोखा भी दे दिया। अगर सैमी ज़ेन को ब्लडलाइन से धोखा मिलता है, तो वो केविन से मदद की मांग कर सकते हैं। केविन ओवेंस यहां सभी को चौंकाते हुए सैमी ज़ेन पर हमला करके खुद को मिले धोखे का बदला ले सकते हैं। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस साथ आने के बजाय आमने-सामने आ सकते हैं। दोनों के बीच बाद में WrestleMania 39 के लिए मैच तय हो सकता है। दोनों दोस्तों को अब एक जबरदस्त स्टोरीलाइन में आमने-सामने देखना रोचक रहेगा। 1- सैमी ज़ेन का चोटिल होने के कारण ब्रेक पर जानाB/R Wrestling@BRWrestlingSami Zayn pulled up with the fresh cut 6612259Sami Zayn pulled up with the fresh cut 🔥 https://t.co/9JE6Yc6DrZसैमी ज़ेन लगातार WWE में नज़र आ रहे हैं और उन्हें लंबे समय से ब्रेक नहीं मिला है। सैमी ज़ेन को ब्लडलाइन से अलग होने के बाद ब्रेक दिया जा सकता है। WWE उनके चोटिल होने का एंगल बुक कर सकता है और कुछ हफ्तों तक पूर्व NXT चैंपियन एक ब्रेक पर जा सकते हैं। वापसी के बाद सैमी ज़ेन, रोमन रेंस और ब्लडलाइन फैक्शन को निशाना बना सकते हैं। वो एक शानदार प्लान के साथ वापसी कर सकते हैं और इस दौरान उन्हें फैंस की ओर से लगातार तगड़ा रिएक्शन मिल सकता है। सैमी ज़ेन के लिए यह स्टोरीलाइन एंगल सबसे शानदार रहेगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।