Extreme Rules: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 इवेंट काफी जबरदस्त साबित हुआ। WWE ने इवेंट को बढ़िया मैचों द्वारा रोचक बनाया और जरूर इस शो को फैंस सालों तक याद रखेंगे। इस शो में ब्रे वायट (Bray Wyatt) की वापसी देखने को मिली। साथ ही फाइट पिट, लैडर और "आई क्विट" मैच बेहतरीन रहे थे। इस इवेंट में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली। कई ऐसी चीज़ें थी जो Extreme Rules के बाद भी WWE को आगे जारी रखनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 शानदार चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो Extreme Rules 2022 में हुई और WWE को इन्हें आगे भी जारी रखना चाहिए।4- NXT सुपरस्टार्स को फैंस के बीच लाकर प्रमोट करना View this post on Instagram Instagram PostExtreme Rules 2022 में NXT के कुछ सुपरस्टार्स को प्रमोट किया गया। दरअसल, ट्रिपल एच अमूमन NXT TakeOver शोज़ में सुपरस्टार्स को लाते थे और उन्हें फैंस से इंट्रोड्यूस कराते थे। अब उन्होंने यही स्टाइल मेन रोस्टर पर भी शुरू किया है और यह बहुत ही शानदार चीज़ हुई है।NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर मेन इवेंट मैच से पहले एंट्रेंस के दौरान दिखाई दिए थे। साथ ही विमेंस लैडर मैच के दौरान निकिता लायंस भी फैंस के बीच नज़र आई थीं। इसके साथ WWE ने इन सुपरस्टार्स को इंट्रोड्यूस कराया। साथ ही NXT ब्रांड को भी एक तरह से प्रमोट किया है। यह चीज़ उन्हें जारी रखनी चाहिए।3- WWE का इवेंट की थीम को सही तरह से इस्तेमाल करना View this post on Instagram Instagram PostExtreme Rules 2022 की थीम को WWE ने बहुत ही शानदार तरीके से उपयोग किया है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में सभी मैचों के अंदर स्टीप्यूलेशन (शर्तें) जुड़ी हुई थी। WWE ने इस इवेंट में Extreme Rules, आयरिश डॉनीब्रुक, फाइट पिट, स्ट्रैप और लैडर मैच बुक किए थे।पिछले साल इस इवेंट में सिर्फ एक ही स्टीप्यूलेशन वाला मैच बुक किया था। साथ ही आने वाले समय में Survivor Series Wargames, TLC, Elimination Chamber और कई अन्य थीम वाले इवेंट्स आएंगे। यहां पर WWE को थीम के आधार पर इवेंट को बुक करना चाहिए। यह चीज़ फैंस को ज्यादा पसंद आएगी।2- बैकस्टेज सैगमेंट्स में स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाना View this post on Instagram Instagram PostExtreme Rules 2022 में 6 मैच देखने को मिले थे और सभी मुकाबले बहुत ही शानदार साबित हुए थे। WWE ने इन 6 मैचों के अलावा बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा भी स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई। द मिज़ और डेक्सटर लूमिस के बीच दुश्मनी देखने को मिल रही है और इसकी स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गई।Extreme Rules में बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला जहां द मिज़ को कॉमिक कैरेक्टर परेशान कर रहा था। इसी कारण उन्होंने उसपर हमला किया लेकिन फिर डेक्सटर लूमिस वहां आए। उन्होंने आकर मिज़ पर हमला किया। यह चीज़ फैंस को पसंद आई और अगले इवेंट्स में भी फैंस यह चीज़ देखना चाहेंगे। यह चीज़ साधारण इंटरव्यू सैगमेंट्स से बेहतर है।1- इंटरफेरेंस कराने का मतलब होना View this post on Instagram Instagram PostWWE में अमूमन मैचों में इंटरफेरेंस देखने को मिलती रहती है। ज्यादातर मौकों पर फैंस को यह चीज़ पसंद नहीं आती है क्योंकि स्टोरीलाइंस में इससे फर्क पड़ता है। Extreme Rules में स्कार्लेट की इंटरफेरेंस होने का काफी सेंस बन रहा था और इससे क्रॉस को जीत मिली। अगर उनकी हार होती, तो उनका मोमेंटम पूरी तरह खराब हो जाता।ऐज और फिन बैलर के बीच हुए "आई क्विट" मैच में जजमेंट डे ने इंटरफेयर किया। इससे मैच में रुचि बढ़ गई। साथ ही बेथ फीनिक्स और रे मिस्टीरियो ने भी दखल दिया। इससे मैच के अंत पर फर्क पड़ा और फैंस भी इंटरफेरेंस से निराश नहीं हुए। डकोटा काई और इयो स्काई की इंटरफेरेंस से लैडर मैच में रुचि बढ़ गई। इसी कारण WWE को उन्हीं जगहों पर इंटरफेरेंस बुक करनी चाहिए, जहां पर मुख्य रूप से जरूरत है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।