Roman Reigns: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) काफी शानदार काम कर रहे हैं। उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और वो मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। रोमन के लिए 2022 तगड़ा रहा है और वो अब एक पार्ट-टाइमर बन गए हैं। इस साल उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है। फैंस को उम्मीद है कि यह चीज़ 2023 में भी जारी रहेगी। कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जो उन्हें अगले साल जरूर करनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़ी चीज़ों को लेकर बात करेंगे, जो रोमन रेंस को 2023 में WWE में जरूर करनी चाहिए। 4- WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स के खिलाफ लड़ना protractor@iamprotractorThoughts ??? #WrestleMania #codyrhodes #RomanReigns1Thoughts ??? #WrestleMania #codyrhodes #RomanReigns https://t.co/bqLx6MstVfकोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच फैंस एक मैच देखना चाहते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स के पास काफी टैलेंट है। WrestleMania 38 में वापसी करने के बाद से रोड्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है। इसके बाद से ही रोमन रेंस के खिलाफ फैंस उन्हें देखना चाहते हैं। कई लोग उन्हें अगला टॉप स्टार मान रहे हैं। कोडी रोड्स ने WWE चैंपियनशिप जीतने की इच्छा जताई है। ऐसे में वो रोमन रेंस के खिलाफ आगे जाकर लड़ने का निर्णय ले सकते हैं। रोमन रेंस को भी यह मैच लड़कर फैंस को खुश करना चाहिए। 2023 में यह चीज़ जरूर ही संभव है। अभी रोड्स चोट के कारण एक्शन से दूर हैं लेकिन वो जल्द ही वापसी कर सकते हैं। 3- फीमेल सुपरस्टार को ब्लडलाइन में जोड़ना WrestlingWorldCC@WrestlingWCCNaomi on joining Roman Reigns and The Bloodline 🩸5998492Naomi on joining Roman Reigns and The Bloodline 🩸 https://t.co/WAzObDXGD7WWE में इस समय ब्लडलाइन फैक्शन को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस फैक्शन में रोमन रेंस, द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन मौजूद हैं। उन्हें पॉल हेमन मैनेज कर रहे हैं। इस फैक्शन में हर तरह और डिवीजन के सुपरस्टार्स मौजूद हैं। हालांकि, फीमेल सुपरस्टार की कमी नज़र आती है। लंबे समय से फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि जजमेंट डे की तरह ही ब्लडलाइन में भी एक फीमेल सुपरस्टार शामिल हो। नेओमी और टमीना का ब्लडलाइन से रिश्ता है। ऐसे में दोनों में से किसी को भी रोमन फैक्शन में ला सकते हैं। रोमन को 2023 में फैक्शन को और मजबूत करना है और ऐसे में वो विमेंस डिवीजन में भी ब्लडलाइन का दबदबा बनाने की कोशिश कर सकते हैं। 2- मिड कार्ड टाइटल को ब्लडलाइन में लाना WrestleZone@WRESTLEZONEcomSolo Sikoa: I’m Targeting The United States Or Intercontinental Title, I Need To Win Some Gold bit.ly/3E5FUhY91Solo Sikoa: I’m Targeting The United States Or Intercontinental Title, I Need To Win Some Gold bit.ly/3E5FUhY https://t.co/9uJlqqmjFxरोमन के पास इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और उन्होंने इस टाइटल को Payback 2020 में जीता था। 2022 में ट्राइबल चीफ ने WWE चैंपियनशिप जीती थी। साथ ही द उसोज़ के पास Raw और SmackDown ब्रांड की टैग टीम चैंपियनशिप है। ऐसे में रोमन कुछ और टाइटल्स को ब्लडलाइन में शामिल करना चाहेंगे। 2023 में ट्राइबल चीफ, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन को Raw और SmackDown के मिड कार्ड टाइटल्स को भी ब्लडलाइन में लाने के लिए कह सकते हैं। दोनों ही स्टार्स एक-एक ब्रांड की चैंपियनशिप को जीतकर ब्लडलाइन का कद बढ़ा सकते हैं। ऐसा करने पर वो पूरे रोस्टर को डॉमिनेट कर पाएंगे। 1- द रॉक का सामना करना और उन्हें रिटायरमेंट करनाAbs@AbhishekPWTHIS IS LITTHE ROCK vs ROMAN REIGNS9918THIS IS LIT🔥THE ROCK vs ROMAN REIGNS https://t.co/aT5NCCI7Sp द रॉक और रोमन रेंस के बीच फैंस सालों से मैच देखना चाहते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच मैच नहीं होने का कारण रॉक का हॉलीवुड शेड्यूल है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार रॉक WrestleMania 39 में रोमन का सामना करने के लिए वापसी करने वाले हैं। रोमन रेंस 2023 में एक बड़ी चीज़ करने का निर्णय ले सकते हैं। वो द रॉक को हराने और रिटायर करने का फैसला ले सकते हैं। रॉक को रिटायर करना एक बड़ी चीज़ होगी और इससे रोमन का कद बढ़ेगा। 2023 में अगर ट्राइबल चीफ कुछ ऐसा करते हैं, तो फैंस के बीच यह पूरे साल चर्चा का विषय रहेगी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।