Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। रोमन रेंस के पास बहुत ही लंबे समय से यूनिवर्सल टाइटल था और उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में WWE चैंपियनशिप पर भी कब्जा कर लिया। इसके बाद से उनका डॉमिनेशन जबरदस्त तरीके से जारी है।रोमन रेंस जरूर ही भविष्य में टाइटल हार सकते हैं और यह चीज़ अगले साल देखने को मिल सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 शानदार तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनसे रोमन रेंस साल 2023 में अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को गंवा सकते हैं।- WWE Royal Rumble मैच में एक टाइटल डिफेंड करकेWrestle Ops@WrestleOpsCurrent plan for the 2023 Royal Rumble is for Roman Reigns to defend the Undisputed WWE Universal Title against Kevin Owens (WrestlingNewsCo).7527554Current plan for the 2023 Royal Rumble is for Roman Reigns to defend the Undisputed WWE Universal Title against Kevin Owens (WrestlingNewsCo). https://t.co/STAxgGe2Uqरोमन रेंस के पास दो वर्ल्ड टाइटल्स हैं लेकिन वो इन्हें अलग-अलग डिफेंड नहीं करते हैं। अगर वो इन चैंपियनशिप को अलग-अलग डिफेंड करेंगे, तो कोई एक चैंपियनशिप उनसे ली जा सकेगी। रोमन रेंस से WWE अभी एक चैंपियनशिप ले सकता है। रोमन रेंस का केविन ओवेंस के खिलाफ Royal Rumble 2023 में मैच हो सकता है।ऐसे में वो यूनिवर्सल टाइटल को इस सुपरस्टार के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं। साथ ही मेंस Royal Rumble मैच में वो WWE चैंपियनशिप को दांव पर लगा सकते हैं। उनका लक्ष्य इस मैच को जीतना हो सकता है, जिससे कोई उन्हें WrestleMania में चैलेंज नहीं कर पाए। हालांकि, यहां वो एलिमिनेट होकर टाइटल को गंवा सकते हैं। यह एक बढ़िया तरीका है।3- WrestleMania 39 में द रॉक या कोडी रोड्स के खिलाफ हार सकते हैंiso 🕷🕸@italkwrasslinWrestleMania Night 1 Main eventWrestleMania Night 2 Main event Who says no?75981WrestleMania Night 1 Main eventWrestleMania Night 2 Main event Who says no? https://t.co/pmcIGWM01aWrestleMania 39 के लिए अभी से काफी हाइप बनी हुई है। इस इवेंट में रोमन रेंस का चैंपियन के तौर पर जाना लगभग तय लग रहा है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार द रॉक वापसी करते हुए रोमन के खिलाफ WrestleMania के लिए दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में द रॉक अपने भाई के टाइटल रन को रोक सकते हैं।अगर द रॉक उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, तो फिर कोडी रोड्स वापसी करके रोमन के खिलाफ लड़ सकते हैं। फैंस दोनों ही स्टार्स में से किसी को भी रोमन के खिलाफ देखना में खुश होंगे। इस मैच में WWE, रोमन रेंस को हारने के लिए बुक कर सकता है और उनसे अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल छीन सकता है।2- यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 1000 दिन पूरे करने के बाद किसी इवेंट में हार सकते हैंWrestlingWorldCC@WrestlingWCCIf Roman Reigns walks into Wrestlemania 39 as Universal Champion, he’ll be approaching 1000 days 🤯5971646If Roman Reigns walks into Wrestlemania 39 as Universal Champion, he’ll be approaching 1000 days 🤯 https://t.co/c5cbma6BJ6रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर लगभग 825 दिन पूरे कर चुके हैं। रेंस अब 1000 दिनों तक चैंपियन रहने के रिकॉर्ड को बनाने के बहुत करीब हैं। WrestleMania 39 में अगर वो टाइटल हार जाते हैं, तो उन्हें उस समय तक सिर्फ 945 दिन ही होंगे। ऐसे में बड़ा रिकॉर्ड नहीं बन पाएगा।इसी वजह से WrestleMania 39 के बाद जैसे ही रेंस का यह रिकॉर्ड पूरा होता है, वो अगले इवेंट में चैंपियनशिप को गंवा सकते हैं। इससे ट्राइबल चीफ एक ऐतिहासिक कीर्तिमान भी अपने नाम कर लेंगे और उनके सफल चैंपियनशिप रन का भी सही तरह से अंत किया जा सकेगा।1- द ब्लडलाइन से अनबन और धोखा मिलने के कारण SummerSlam 2023 या Suvivor Series WarGames में हारDeonteDDJ (-_•) 🔥ジ🤘🏽🦥 #DDJAS@deonteddjThe day the Bloodline finally turns on Sami Zayn is gonna be one of the most heartbreaking moments in WWE history.8002523The day the Bloodline finally turns on Sami Zayn is gonna be one of the most heartbreaking moments in WWE history. https://t.co/R02wLJxYsxद ब्लडलाइन में थोड़े समय पहले सैमी ज़ेन और जे उसो के बीच अनबन देखने को मिली थी। हालांकि, अब वो साथ आ गए हैं। उम्मीद है कि सैमी ज़ेन थोड़े समय में अलग हो जाएंगे और इसके बावजूद भी ब्लडलाइन फैक्शन आगे बढ़ेगा। आने वाले समय में परिवार के सदस्यों के बीच ही अनबन हो सकती है।ऐसे में द उसोज़ या सोलो सिकोआ अपने लीडर को धोखा दे सकते हैं। इसी कारण SummerSlam या Survivor Series WarGames 2023 में रोमन रेंस अपने दोनों टाइटल्स को गंवा सकते हैं। रोमन रेंस के लिए यह बड़ा सरप्राइज रहेगा। इससे एक बार फिर भाइयों के बीच मैच हो सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।