WWE इतिहास के 4 सबसे महान और सफल वर्ल्ड चैंपियंस

..
कंपनी के महान चैंपियंस में से एक जॉन सीना
कंपनी के महान चैंपियंस में से एक जॉन सीना

WWE: WWE में पूरी दुनिया के कुछ चुनिंदा रेसलर्स को ही एंट्री दी जाती है। कंपनी के इतिहास में कुछ ही रेसलर्स ऐसे हुए हैं, जो महान सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो पाए हैं और प्रमोशन में कुछ ही सुपरस्टार्स को वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिला है। साल 1963 में National Wrestling Alliance के साथ अलायंस टूटने के बाद WWF (वर्तमान में WWE) अस्तित्व में आया था।

Ad

समय-समय पर कंपनी को कई बड़े स्टार्स मिले, जिन्होंने स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) को अपने दम पर आगे बढ़ाया। इसमें से कई सुपरस्टार्स ने WWE की टॉप वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इस आर्टिकल में हम कंपनी के इतिहास के 4 महान WWE चैंपियंस के बारे जानेंगे।

4- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

टेक्सास रेटल स्नेक शानदार चैंपियन थे
टेक्सास रेटल स्नेक शानदार चैंपियन थे

कई फैंस का मानना होगा कि स्टोन कोल्ड को इस लिस्ट में और ऊपर होना चाहिए। यह बात किसी से नहीं छुपी है कि 90 के दशक में टेक्सस रेटल स्नेक ने अपने दम पर WWE को फाइनेंशियल दिक्कतों से बाहर निकाला था। स्टोन कोल्ड के किरदार को जिस तरह से फैंस का सपोर्ट मिला, वह लाजवाब था।

Ad

स्टोन कोल्ड कई बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुए। ऑस्टिन ने काफी बार अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रिटेन किया था। हालांकि, वो वर्ल्ड चैंपियंस को चैलेंज करते हुए ज्यादा मजबूत दिखते थे। स्टोन कोल्ड का अपने निर्दयी बॉस मिस्टर मैकमैहन के खिलाफ तमाम साजिशों के बाद जीत दर्ज करना फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आता था।

3- जॉन सीना

youtube-cover
Ad

WWE बैनर के तले जितनी सफलता जॉन सीना को मिली है, उतनी शायद ही किसी और को मिली होगी। सीना रूथलेस एग्रेशन एरा के मुख्य फेस थे। सीना इन-रिंग स्किल्स में माहिर होने के साथ-साथ एक ऐसे कंप्लीट पैकेज थे, जिसपर कंपनी अपना दाव खेल सकती थी। सीनेशन लीडर ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाया।

सीना के पास शुरू से ही मेगास्टार्स बनने के सभी गुण थे। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Make-A-Wish Foundation के जरिए छोटे फैंस के लिए एक सुपरहीरो की तरह हैं। जॉन सीना का रिकार्ड 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बनना उनके करियर की सफलता को दिखाता है। निश्चित ही वो कंपनी के इतिहास के महान WWE चैंपियंस में से एक हैं।

2- हल्क होगन

Ad

1980 के दशक में हल्क होगन कंपनी के पहले मेगास्टार थे। रेसलिंग में उनके आने के पहले किसी ने इतने बड़े 'Larger Than Life' किरदार की कल्पना भी नहीं की थी। सही मायनों में उस समय लोगों के लिए रेसलिंग का मतलब हल्क होगन ही थे। हालांकि, इतनी सफलता के साथ-साथ कुछ विवाद भी हल्क के करियर का हिस्सा थे।

लगभग एक दशक तक हल्क कंपनी का मुख्य फेस थे, जिनके दम पर स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) ने रेसलिंग की दुनिया में बेहद मजबूती से अपने पैर जमाए। होगन ने अपने करियर में एक के बाद एक WrestleMania को मेन इवेंट किया और कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की, जिसके कारण वो कंपनी के इतिहास के महान WWE चैंपियंस में से एक हैं।

1- WWE हॉल ऑफ फेमर ब्रूनो सैमार्टिनो

ब्रूनो सैमार्टिनो
ब्रूनो सैमार्टिनो

1960 और 1970 के दशक में WWE दिग्गज ब्रूनो सैमार्टिनो ने अपने दो वर्ल्ड टाइटल रन के दौरान लगभग 11 साल तक वर्ल्ड चैंपियनशिप को अपने पास रखा था। 4040 दिनों तक ब्रूनो का कंपनी में चैंपियन के रूप में वर्चस्व रहा। ब्रूनो का पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप रन लगभग 8 साल तक चला था।

Ad

कई लोगों का मानना था कि वो कभी चैंपियनशिप नहीं हारेंगे। आखिरकार ईवान कोलोफ (Ivan Koloff) ने MSG में उन्हें हराकर सभी को चौंका दिया था। सैमार्टिनो का दूसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप रन लगभग 3 साल चला था। एक बात साफ है कि कंपनी के इतिहास में शायद ही कोई WWE चैंपियन ब्रूनो सैमार्टिनो के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा। वो हमेशा सबसे महान WWE चैंपियन रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications