WWE में एक समय ऐसा था जब भारत से ज्यादा सुपरस्टार नहीं दिखाई देते थे। इसी वजह से कई भारतीय मूल के सुपरस्टार्स को भी पुश किया गया। हालांकि पिछले कुछ सालों में हालात बदले हैं और अब भारत के ही कई सुपरस्टार्स WWE में जलवा बिखेर रहे हैं। इस समय WWE में 4 भारतीय स्टार्स काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले तक कविता देवी, जीत रामा, जायंट जंजीर, द ग्रेट खली और संजना जॉर्ज जैसे सुपरस्टार्स भी भारतीय रोस्टर्स का हिस्सा थे। इसमें से खली इस समय WWE Hall of Famer हैं, तो बाकी बचे हुए सुपरस्टार्स को रिलीज किया जा चुका है। मौजूदा रोस्टर में शामिल भारतीय सुपरस्टार्स की बात की जाए, तो वीर महान, शैंकी, सांगा और गुरु राज ऐसे चार सुपरस्टार्स हैं जो WWE में काम कर रहे हैं। वीर महान Raw रोस्टर का हिस्सा हैं और शैंकी SmackDown में परफॉर्म कर रहे हैं। इसके अलावा सौरव गुर्जर उर्फ सांगा और गुरु राज NXT 2.0 रोस्टर का हिस्सा हैं। इन WWE सुपरस्टार्स को भारतीय फैंस काफी ज्यादा फॉलो करते हैं और वो उन्हें लगातार एक्शन में देखना चाहते हैं। भारत के यह सुपरस्टार्स भी लगातार अपने फैंस से बात करते रहते हैं और उनके मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम नजर डालेंगे कि आखिर भारतीय WWE सुपरस्टार्स के सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स हैं। #) भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान के इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कितने फॉलोअर्स हैं View this post on Instagram Instagram Postवीर महान के इंस्टाग्राम पर 213K (करीब 2 लाख 13 हजार) फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा ट्विटर पर उन्हें 36.4 हजार लोग फॉलो करते हैं। आपको बता दें कि वीर महान इंस्टाग्राम पर 10 और ट्विटर पर 33 लोगों को फॉलो करते हैं। #) भारतीय WWE सुपरस्टार दिलशेर शैंकी को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कितने लोग फॉलो करते हैं View this post on Instagram Instagram Postदिलशेर शैंकी को इंस्टाग्राम पर 65.6 हजार लोग फॉलो करते हैं और ट्विटर पर 4 हजार 536 फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा दिलशेर शैंकी इंस्टाग्राम पर 39 और ट्विटर पर 33 लोगों को फॉलो करते हैं। #) भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ सांगा के इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कितने फॉलोअर्स हैं? View this post on Instagram Instagram Postसौरव गुर्जर उर्फ सांगा को इंस्टाग्राम पर 740K (करीब 7 लाख 40 हजार) फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर सांगा को 111.6K (एक लाख 11 हजार) फैंस फॉलो करते हैं। सांगा इंस्टाग्राम पर 3 और ट्विटर पर 29 लोगों को फॉलो करते हैं। #) भारतीय WWE सुपरस्टार गुरु राज के इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कितने फॉलोअर्स हैं? View this post on Instagram Instagram PostNXT 2.0 में काम करने वाले गुरुराज को इंस्टाग्राम पर 7 हजार, 8777 फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर हाई-फ्लाइंग सुपरस्टार 1 हजार 422 सुपरस्टार फॉलो करते हैं। गुरुराज इंस्टाग्राम पर 45 और ट्विटर पर 22 लोगों को फॉलो करते हैं। (नोट: यह आंकड़े सिर्फ खबर लिखे जाने तक के हैं।)