WWE: रेसलिंग और WWE में हमेशा से ही अलग-अलग पीढ़ियों के स्टार्स आते रहते हैं और अपनी जगह बनाते हैं। इसमें से कई स्टार्स ऐसे हैं, जो आज प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स हैं। रैंडी ऑर्टन (Randy Orton), द रॉक (The Rock), द उसोज़ (The Usos) और रोमन रेंस (Roman Reigns) जैसे स्टार्स आज अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।लंबे समय तक अगली पीढ़ी के पुरुष ही WWE में कदम रखते थे। पहले प्रो-रेसलिंग की दुनिया विमेंस स्टार्स के लिए उतनी बेहतर नहीं मानी जाती थी। इस दौरान उन्हें बेहद कम स्पॉटलाइट मिलती थी। हालांकि, अब कई फीमेल स्टार्स ने अपनी अलग जगह बनाई है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी बेटियां इस समय प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में छा रही हैं। 4- WWE मेगास्टार द रॉक की बेटी ऐवा रैनAceTanahashi@AceTanahashiWWE history madeAva Raine becomes WWE's first 4th Generation wrestler122991728WWE history madeAva Raine becomes WWE's first 4th Generation wrestler https://t.co/isY7qiiDapद रॉक को WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। इसके अलावा वो कई बार WrestleMania के मेन इवेंट का भी हिस्सा बन चुके हैं। WWE में अपना नाम कमाने के बाद वो आज हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं। अब उनकी बेटी ऐवा रैन ने भी WWE में डेब्यू किया है। ऐवा रैन ने हाल ही में NXT में डेब्यू किया था। उनके डेब्यू से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि ऐवा रैन भी अपने पिता द रॉक की तरह ही प्रो-रेसलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना पाएंगी।3- जिम नाइडहार्ट की बेटी नटालियाWWE Deutschland@WWEDeutschlandTriple Threat Action in Dortmund! bit.ly/WWELive2022 bit.ly/WWEGeneva22Seht @YaOnlyLivvOnce, @NatbyNature & @QoSBaszler auch in Stuttgart (31.10.) & Genf (2.11.)! 🤩 Änderungen vorbehalten. #WWELive #WWEDortmund #LivMorgan #Natalya #ShaynaBaszler52678Triple Threat Action in Dortmund! 🔥🇩🇪👉 bit.ly/WWELive2022🇨🇭👉 bit.ly/WWEGeneva22Seht @YaOnlyLivvOnce, @NatbyNature & @QoSBaszler auch in Stuttgart (31.10.) & Genf (2.11.)! 🤩 Änderungen vorbehalten. #WWELive #WWEDortmund #LivMorgan #Natalya #ShaynaBaszler https://t.co/EGbofvf1Ddजिम नाइडहार्ट WWE की सबसे यादगार टैग टीमों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें ब्रेट हार्ट के साथ द हार्ट फाउंडेशन के रूप में बहुत सफलता मिली थी। इसके बाद उन्होंने ओवेन हार्ट के साथ भी काम किया था। 1997 के दौरान तीनों ने ब्रिटिश बुलडॉग और ब्रायन पिलमैन के साथ मिलकर एक सुपरग्रुप बनाया था, जिसे फैंस आज भी पसंद करते हैं।नटालिया भी अपने पिता के कदमों पर ही चल रही हैं। वो करीब डेढ़ दशक से WWE के साथ हैं। इस दौरान वो कई चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। उन्हें अपने इन-रिंग वर्क के लिए जाना जाता है। अपने करियर के अंत में नटालिया विमेंस डिवीजन की महान स्टार्स में से बन जाएंगी। 2- सैंटिनो मारेला की बेटी अरियाना ग्रेस View this post on Instagram Instagram Postसैंटिनो मारेला WWE इतिहास के सबसे पसंदीदा कॉमेडी स्टार्स में से एक रहे हैं। उनके कैरेक्टर को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके अलावा उन्हें WWE में सफलता भी मिली है। उन्होंने इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप और टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती है।उनकी बेटी अरियाना ग्रेस ने 2022 में NXT में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के बाद से ही वो अपने इन-रिंग वर्क और कैरेक्टर से फैंस को प्रभावित करने में सफल रही हैं। फैंस को उम्मीद है कि फ्यूचर में वो अपने पिता से भी बड़ी स्टार बनेंगी। 1- रॉबी ब्रुक्साइड की बेटी ज़ाया ब्रुक्साइडXia Brookside ☆@XiaBrooksideCurly girl 2271112Curly girl ✨ https://t.co/s4Rzqayod4ज़ाया के पिता रॉबी ब्रुक्साइड 1984 से 2013 के बीच रेसलिंग की दुनिया का हिस्सा थे। इस दौरान वो WWE के लिए टैलेंट भी फाइंड करते थे। उन्हें इस समय प्रो-रेसलिंग के सबसे अच्छे ट्रेनर के रूप में देखा जाता है। उनकी बेटी ज़ाया ब्रुक्साइड भी रेसलिंग वर्ल्ड का हिस्सा हैं।ज़ाया को WWE ने 2022 में रिलीज करने का फैसला किया था। हालांकि, ज़ाया ब्रुक्साइड ने कई मौकों पर साबित किया है कि वो एक अच्छी बेबीफेस बन सकती हैं। वो मेई यंग क्लासिक टूर्नामेंट का भी हिस्सा रही थीं। ऐसे में WWE भी उन्हें फिर से हायर कर सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।