4 WWE दिग्गज जिनके बच्चे कंपनी का अगला सबसे बड़ा फेस बन सकते हैं

..
कुछ स्टार्स बन सकते है कंपनी ने अगले टॉप स्टार्स
कुछ स्टार्स बन सकते है कंपनी के अगले टॉप स्टार्स

WWE: WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स शामिल हैं, जिनकी कई पीढ़ियों ने दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी के लिए काम किया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) पिछले कई सालों से कंपनी के मुख्य फेस हैं। कई दिग्गजों के बच्चे आज स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में अपना बड़ा नाम बना रहे हैं।

Ad

WWE में इस समय कई सेकंड या थर्ड जनरेशन स्टार्स ऐसे हैं, जो कंपनी को अपने दम पर आगे बढ़ा सकते हैं। WWE को भी रोमन के बाद कंपनी के अगले मेगास्टार के बारे अभी से सोचना होगा। इस आर्टिकल में हम पूर्व दिग्गजों के 4 बच्चों के बारे में बताएंगे जो WWE का मुख्य फेस बन सकते हैं।

4- WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी के बेटे: सोलो सिकोआ

Ad

सोलो सिकोआ ने अगस्त 2021 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। NXT ब्रांड में अपने प्रदर्शन से सोलो ने सभी को बहुत ही ज्यादा प्रभावित किया था। लगभग एक साल बाद सोलो ने Clash at the Castle 2022 इवेंट में अपना धमाकेदार मेन रोस्टर डेब्यू कर रोमन रेंस की चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद की थी।

सोलो मेन रोस्टर में अपने भाइयों के साथ कंपनी के टॉप फैक्शन द ब्लडलाइन के मेंबर बन चुके हैं। सोलो सिकोआ इसका फायदा उठाकर जल्द ही कंपनी के बड़े स्टार्स में शामिल हो सकते हैं। कभी ना कभी ब्लडलाइन ग्रुप टूट सकता है या रोमन रेंस भी एक दिन कंपनी के मुख्य फेस की पोजिशन से हट जाएंगे। निश्चित ही सोलो उस जगह को भर सकते हैं।

3- रिक स्टाइनर के बेटे: मौजूदा NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर

Ad

Wrestle Jam 2020 नाम के शो के जरिए पहली बार रेसलिंग में कदम रखने वाले ब्रॉन ब्रेकर फरवरी 2021 में WWE में शामिल हो गए। इस सेकंड जनरेशन स्टार ने बहुत ही कम समय में NXT के टॉप पर जगह बना ली थी। ब्रॉन ने साल 2022 में पहली बार NXT चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था।

मौजूदा NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर, हॉल ऑफ फेमर रिक स्टाइनर के बेटे हैं। रिक और उनके भाई स्कॉट रेसलिंग इंडस्ट्री के महान दिग्गजों में से एक हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेकर बहुत ही जल्द मेन रोस्टर में डेब्यू करने वाले हैं। कई रेसलिंग के जानकारों का मानना है कि ब्रेकर कंपनी के अगले मेगास्टार बन सकते हैं।

2- दिग्गज डस्टी रोड्स के बेटे: कोडी रोड्स

कोडी रोड्स अपने पिता की मूर्ती के साथ
कोडी रोड्स अपने पिता की मूर्ती के साथ

कोडी रोड्स असल में दिग्गज डस्टी रोड्स के बेटे हैं। कोडी रोड्स के पिता ने ही उन्हें रेसलिंग के सारे हुनर सिखाए हैं। कोडी साल 2006 में 21 साल की उम्र में WWE के साथ आ गए थे। कोडी को अपने पहले WWE रन में थोड़ी सफलता मिली थी। वो दो बार टैग टीम चैंपियन और दो बार आईसी चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे।

Ad

साल 2016 में WWE छोड़ने के बाद कोडी ने इंडिपेंडेंट सर्किट में जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस साल WrestleMania 38 में कोडी ने वापसी कर सभी को चौंका दिया था। रोड्स ने आने के बाद ही साफ कर दिया था कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए वापस आए हैं। कई लोगों का मानना है कि कोडी जल्द ही रोमन रेंस की जगह कंपनी के मेन फेस बन सकते हैं।

1- ब्रे वायट

पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट
पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट

हाल ही में हुए Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्रे वायट का शानदार रिटर्न देखने मिला था। बता दें कि पिछले साल जुलाई में वायट को स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) से रिलीज कर दिया गया था। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन थर्ड जनरेशन सुपरस्टार हैं। उनके पिता माइक रोटुंडा एक फेमस रेसलर रहे हैं। कंपनी के साथ अपने पहले रन में उन्होंने जबरदस्त सफलता प्राप्त की थी।

Ad

ब्रे वायट अपने रहस्यमयी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो WWE में कई दिलचस्प कैरेक्टर्स में दिख चुके हैं। वायट के इस क्रिप्टिक अंदाज को फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ ही पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन क्राउड का ध्यान अपनी तरफ करना बहुत अच्छे से जानते हैं। उनकी वापसी के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि वो अपने दम पर कंपनी को आगे बढ़ा सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications