WWE: WWE में आना लगभग हर एक सुपरस्टार का सपना रहता है क्योंकि यह प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। यहां रहते हुए सुपरस्टार्स को काफी पैसा मिलता है और वो जल्दी फेमस हो जाते हैं। इसी कारण पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले ढेरों इंडिपेंडेंट रेसलर्स ने WWE में काम किया है।सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस, एडम कोल और कई अन्य रेसलर्स ने WWE में काम करके सफलता हासिल की है। हालांकि, कई बड़े रेसलर्स हैं जो कभी WWE में नजर नहीं आए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो शायद ही कभी WWE में कदम रखेंगे।4- WWE में शायद नहीं आएंगे: मैट और निक जैक्सन View this post on Instagram Instagram Postमैट और निक जैक्सन को मौजूदा समय के सबसे शानदार टैग टीम सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। वो सालों से रेसलिंग कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है। दोनों ही सुपरस्टार्स को WWE ने पहले भी कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया है लेकिन उन्होंने इसे साइन नहीं किया था।यंग बक्स ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि वो WWE में नहीं जाना चाहते हैं। उन्हें पहले से इंडिपेंडेंट रेसलिंग प्रमोशन्स में सफलता मिल रही है और AEW के जन्म के बाद वो इस कंपनी में शानदार काम कर रहे हैं। वो अब शायद ही कभी WWE में आने का निर्णय लेंगे।3- जे लीथल View this post on Instagram Instagram Postजे लीथल को रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। वो WWE में कभी नजर नहीं आए हैं और इसके बावजूद उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग में अपने प्रदर्शन से सफलता हासिल की है। लीथल ने सालों तक TNA और ROH में काम किया और वो यहां पर वर्ल्ड चैंपियन बनने में भी सफल रहे थे।जे लीथल अब शायद ही WWE में आएंगे। उनकी उम्र अभी 37 साल है और अभी वो AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। ऐसे में अगर वो WWE में जाने का मन बना भी लेते हैं तो मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट खत्म होते-होते उनकी उम्र 40 के करीब हो जाएगी। इसके बाद WWE में जाने से उन्हें फायदा नहीं होगा क्योंकि कंपनी इतनी उम्र के स्टार को शुरुआत से बड़ा पुश नहीं देगी।2- कैनी ओमेगा View this post on Instagram Instagram Postकैनी ओमेगा को WWE के बाहर प्रोफेशनल रेसलिंग का सबसे बड़ा स्टार माना जाता है। वो ऐसे बहुत कम सिंगल्स स्टार्स में से हैं, जिन्होंने WWE में कभी काम किए बिना भी पूरी दुनिया में मौजूद फैंस के दिल में जगह बनाई है। ओमेगा का रेसलिंग स्टाइल शानदार है और हर कंपनी उन्हें अपने साथ जोड़ी की इच्छा रखती है।अभी वो AEW का हिस्सा हैं और वो कंपनी के EVP भी हैं। ओमेगा अपने किरदार से काफी खुश हैं और उन्हें All Elite Wrestling में जबरदस्त तरीके से बुक किया जाता है। इसके अलावा AEW उन्हें काफी पैसे देता है और इसी कारण कैनी शायद ही कभी WWE में जाने का निर्णय लेंगे।1- काजूचिका ओकाड़ा View this post on Instagram Instagram Postजब भी NJPW इतिहास के सबसे शानदार सुपरस्टार्स की बात होगी तो काजूचिका ओकाड़ा का नाम उस लिस्ट में जरूर आएगा। उन्होंने जापान में रहते हुए बेहतरीन काम किया है और वो समय-समय पर अमेरिका में भी लड़ने के लिए आए हैं। WWE ने जापान के कई स्टार्स को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की है।ओकाड़ा ने इसके बावजूद कभी WWE में कदम नहीं रखा है। वो हमेशा ही NJPW से लॉयल रहे हैं और यही एक बड़ा कारण है कि उन्हें ग्रेटेस्ट जापानीज सुपरस्टार्स में गिना जाता है। वो WWE में शायद ही कभी डेब्यू करेंगे। ओकाड़ा को WWE में आने के लिए जापान छोड़ना होगा वहीं NJPW से भी उनके रिश्ते खराब हो जाएंगे। वो कभी भी ये दोनों चीज़ें नहीं करेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।